

1. रजत पाटीदार का जबरदस्त छक्का! होल्कर स्टेडियम के बाहर दे मारी गेंद, देखें वायरल वीडियो
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार अपने जबरदस्त फॉर्म से क्रिकेट फैन्स का दिल जीत रहे हैं। 2026 में आरसीबी को लगातार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जिताने के बाद, दाएं हाथ के इस शानदार बल्लेबाज ने चल रही मध्य प्रदेश टी20 लीग में भी सुर्खियां बटोरी हैं।
ग्वालियर चीताज के कप्तान पाटीदार ने इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में 239 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए एक हाई-स्कोरिंग मैच में शानदार खेल दिखाया। यह वायरल पल रन चेज के 15वें ओवर में आया। तेज गेंदबाज अंकित कुशवाहा की एक फुल-लेंथ गेंद पाटीदार के पसंदीदा स्लॉट में आई। उन्होंने अपना अगला पैर हटाकर एक जबरदस्त शॉट खेला, जिससे गेंद लॉन्ग-ऑन बाउंड्री के ऊपर से होती हुई स्टेडियम के बाहर चली गई। सोशल मीडिया पर इस जबरदस्त शॉट के क्लिप्स छा गए और फैन्स उनकी आसान टाइमिंग और जबरदस्त ताकत की तारीफ करने लगे।
2. हर्ष दुबे और मानव सुथार को निभानी होगी बड़ी जिम्मेदारी – भारतीय क्रिकेट के ट्रांजिशन फेज पर बोले साईराज बहुतुले
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, बहुतुले ने कहा, “यह स्पिनरों के लिए ट्रांजीशन का समय है। मुझे लगता है कि हर्ष और दूसरे युवा खिलाड़ी जिन्हें मौका मिल रहा है, वे समझेंगे कि उन पर बड़ी जिम्मेदारी है। उनमें काबिलियत और क्षमता है, लेकिन मुझे लगता है कि वे जितना ज्यादा खेलेंगे, उतना ही बेहतर प्रदर्शन करेंगे। हर्ष एक ऐसा खिलाड़ी है जिसमें निश्चित रूप से क्षमता है और वह एक अच्छा ऑल-राउंडर बन सकता है।”
बहुतुले ने आगे कहा, “वह (दुबे) भविष्य के खिलाड़ी हैं। उनमें हुनर है, उनका स्वभाव अच्छा है और उन्होंने यह न सिर्फ घरेलू क्रिकेट में साबित किया है, बल्कि पिछली बार उन्हें जो एक मैच मिला था, उसमें भी उन्होंने जबरदस्त वापसी की और बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। इसलिए आगे चलकर, मुझे यकीन है कि वह जितना ज्यादा खेलेंगे, उन्हें उतना ही अनुभव मिलेगा और निश्चित रूप से वह अपने हुनर को और बेहतर बनाएंगे।”
3. IND vs AFG, 2nd ODI: AFG ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, प्रिंस यादव का हुआ डेब्यू; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में, अफगानिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए हैं (प्रिंस यादव अपना डेब्यू कर रहे हैं, और कुलदीप व जायसवाल भी खेल रहे हैं)। अफगानिस्तान ने भी तीन बदलाव किए हैं; नीचे प्लेइंग XI देखें।
टीमें:
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेयालिया खरोती, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम सफी, बिलाल सामी
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
4. IND W vs NED W, Weather Report: आज के मैच में बारिश डाल सकती है खलल? पढ़ें मौसम रिपोर्ट
IND W vs NED W, मौसम की जानकारी
इंग्लैंड में मैच दोपहर 2:30 बजे (लोकल समय) खेल शुरू होगा और मौसम ज्यादातर बादल वाला रहने और तापमान लगभग 22°C रहने की उम्मीद है। दोपहर में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन भारी बारिश का कोई अनुमान नहीं है। कुल मिलाकर, खेल के लिए मौसम अच्छा रहने की उम्मीद है, बस बीच-बीच में हल्की बारिश से थोड़ी रुकावट आ सकती है। बादल छाए रहने से खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए मौसम आरामदायक रहेगा और नमी का स्तर भी सामान्य रहने की उम्मीद है।
5. अर्शदीप सिंह के ‘अंधेरे’ वाले कमेंट पर छिड़ा था विवाद, PBKS के टीममेट ने बताया वायरल वीडियो का सच
पंजाब किंग्स के ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने अर्शदीप सिंह का बचाव किया है। अर्शदीप ने आईपीएल के दौरान भारत के अपने साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा पर रेसिस्म मजाक किया था। प्रभसिमरन का कहना है कि दोनों क्रिकेटर ‘अच्छे दोस्त’ हैं और उन्हें इस मामले को खुद सुलझाने के लिए छोड़ देना चाहिए। आईपीएल 2026 के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में अर्शदीप को तिलक से यह कहते हुए सुना गया था, “ओए अंधेरे, सनस्क्रीन लगाया?”
इंटरनेट पर कई यूजर्स ने अर्शदीप की भाषा की आलोचना की और इसे रेसिस्म करार दिया था। उस घटना के बाद, ऐसी खबरें आईं कि अर्शदीप को भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने व्लॉगिंग बंद करने के लिए कहा था। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं थी।
6. Women’s T20 WC 2026, IND W vs NED W: भारत बनाम नीदरलैंड्स मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट के बारे में
हेडिंग्ले, लीड्स: पिच रिपोर्ट
यहां की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, खासकर तब जब गेंद नई हो और आसमान में बादल छाए हों। हालांकि, कुछ ओवरों के बाद पिच सपाट हो जाती है और बल्लेबाज बड़े स्कोर बना सकते हैं।
लीड्स में भारत और नीदरलैंड की महिला टीमों के बीच होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान मौसम सूखा और सुहावना रहने की उम्मीद है। तापमान लगभग 21°C रहेगा और आसमान में थोड़ी धूप खिली रहेगी। बारिश की संभावना 5% से भी कम है, जिससे मौसम की वजह से खेल में रुकावट आने का खतरा लगभग न के बराबर है।
7. रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, लिस्ट ‘ए’ क्रिकेट में पार किया 14000 रनों का आंकड़ा
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में एक नया इतिहास रच दिया है। रोहित शर्मा ने लिस्ट ‘ए’ क्रिकेट में अपने 14,000 रन पूरे कर लिए हैं। इस मुकाबले को शुरू होने से पहले उन्हें इस बड़े मुकाम तक पहुंचने के लिए केवल 10 रनों की जरूरत थी, जिसे उन्होंने मैदान पर आते ही आसानी से पूरा कर लिया। रोहित के बल्ले से वनडे क्रिकेट में ही कुल 11640 रन निकले हैं। हालांकि, मैच में वह 48 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
8. IND vs AFG 2nd ODI: शुभमन गिल ने शतक ठोका, विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल की कमाल की फॉर्म जारी है। अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ में जारी दूसरे वनडे में उन्होंने एक शानदार सेंचुरी जड़ दी ह। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 77 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। साथ ही गिल ने इस दौरान 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपने वनडे करियर का 9वां शतक पूरा किया। इस शतक के साथ ही शुभमन गिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 21 शतक पूरे कर लिए हैं, और विराट कोहली के एक रिकाॅर्ड को तोड़ दिया। गिल ने अपने शतक के दौरान भारत में सबसे कम पारियों में 1000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। गिल से पहले विराट कोहली और शिखर धवन ने 24 पारियों में भारत में 1000 वनडे रन बनाए थे, जबकि शुभमन गिल ने महज 19 पारियों में ये कमाल कर दिखाया।
अफगानिस्तान को 101 रनों से हराकर ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, पढ़ें मैच रिपोर्ट
BAN vs AUS, 1st T20I: जम्पा की शानदार गेंदबाजी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराया, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त
Women’s T20 World Cup 2026: नीदरलैंड ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
IND vs AFG: गिल और किशन के शतकों की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान को दिया 403 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य

