Skip to main content

ताजा खबर

सूर्यवंशी ओपनर, क्लासेन नंबर 4 पर, कोहली को जगह नहीं, कुछ ऐसी है IPL 2026 की लीग स्टेज की बेस्ट प्लेइंग 11 

Vaibhav Suryavanshi and Heinrich klaasen (Image Credit- Twitter X)
Vaibhav Suryavanshi and Heinrich klaasen (Image Credit- Twitter X)

दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग के 19वें सीजन का लीग चरण समाप्त हो चुका है। 26 मई से नाॅकआउट मुकाबले खेले जाएंगे। करीब दो महीने और 70 शानदार मुकाबलों के बाद, मौजूदा चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के अलावा गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान राॅयल्स प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम बनी।

साथ ही लीग चरण में कुछ खिलाड़ियों ने असाधारण प्रदर्शन किया और अपनी टीम को टूर्नामेंट के अगले चरण में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। तो वहीं, आज इस खबर में हम आपको आईपीएल 2026 के लीग मुकाबले खत्म होने के बाद, बेस्ट प्लेइंग 11 के बारे में बताने जा रहे हैं। लेकिन, फैंस को ये जानकार हैरानी होगी कि अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को इस टीम में जगह नहीं मिली है।

आईपीएल 2026, लीग स्टेज मुकाबलों के बाद बेस्ट 11

ओपनर के तौर पर इस टीम में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन और राजस्थान राॅयल्स के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है। सुदर्शन ने लीग स्टेज तक 7 अर्धशतक और 1 शतक की मदद से 638 रन बनाए हैं, और वह ऑरैंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। इसके अलावा वैभव ने 14 लीग मुकाबलो में 232.27 के स्ट्राइक रेट से कुल 583 रन बनाए।

इस टीम में मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी सनराइजर्स हैदराबाद के खतरनाक बल्लेबाज ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन के हाथों में होगी, जो अपने प्रदर्शन से मैच का रुख बदलने का दम रखते हैं। किशन ने 14 लीग मुकाबलो में 6 अर्धशतक की मदद से 569 और क्लासेन ने 606 रन बनाकर, SRH को प्लेऑफ में पहुंचाया।

ऑलराउंडर के तौर पर इस टीम में क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर और जोफ्रा आर्चर को जगह मिली है। पिछले सीजन के फाइनल के प्लेयर ऑफ द मैच क्रुणाल ने लीग स्टेज में 11 विकेट हासिल किए, तो बल्ले से कुछ उपयोगी पारियां खेली। इसके अलावा होल्डर ने 13 विकेट लेने के साथ एक मैच विनिंग पारी खेली। साथ ही आर्चर ने राजस्थान राॅयल्स के लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में गेंद और बल्ले से अहम योगदान देकर, टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया। आर्चर ने लीग स्टेज के 14 मैचों में 21 विकेट हासिल किए।

गेंदबाज के तौर पर इस टीम में आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार, गुजरात टाइटंस के कागिसो रबाडा, सनराइजर्स हैदराबाद के इशान मलिंगा और लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव शामिल हैं। भुवी ने लीग स्टेज में 8.07 की इकाॅनमी से 24, रबाडा ने 24, मलिंगा ने 19 और प्रिंस ने 16 विकेट हासिल किए।

IPL 2026, लीग स्टेज मुकाबलों के बाद बेस्ट 11: वैभव सूर्यवंशी, साई सुदर्शन, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, जोफ्रा आर्चर, भुवनेश्वर कुमार, कागिसो रबाडा, इशान मलिंगा और प्रिंस यादव

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Qualifier 1: RCB बनाम GT क्वालिफायर मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026 Qualifier 1 RCB vs GT (Image Credit- Twitter X) करीब दो महीने के महासंग्राम के बाद आईपीएल के लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं। 70 रोमांचक मुकाबलों के...

सूर्यकुमार यादव ने कलाई की चोट को बताया अफवाह, कहा ‘लोग क्रिकेट को नहीं समझते’ 

Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कलाई की चोट को अफवाह बताया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स...

जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2026 में बनाया ‘उल्टा डॉन ब्रैडमैन’ वाला ये अनचाहा वर्ल्ड रिकाॅर्ड 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) क्रिकेट में 100 का बल्लेबाजी औसत, यह ऐसा लैंडमार्क है, जिसे बहुत ही कम खिलाड़ी अपने नाम कर सकते हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डाॅन...

IPL 2026: लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को 40 रनों से हराया 

Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल सीजन का आखिरी लीग मुकाबला आज 24 मई रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। कोलकाता के...