Skip to main content

ताजा खबर

सूर्यकुमार यादव ने कलाई की चोट को बताया अफवाह, कहा ‘लोग क्रिकेट को नहीं समझते’ 

Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X)
Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कलाई की चोट को अफवाह बताया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज कर दिया है। सूर्या ने खुद को पूरी तरह से फिट बताया है और कहा कि जिन लोगों को लगता है कि उन्हें कलाई की चोट है वह क्रिकेट को नहीं जानते हैं।

सूर्यकुमार यादव ने दी सफाई

आईपीएल में राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ मैच के बाद, सूर्यकुमार यादव ने आधिकारिक ब्राॅडकास्टर जियोस्टार से बात करते हुए कहा- सबसे पहले, मैं कुछ बातें स्पष्ट करना चाहूंगा। कलाई की चोट की बात करने वाले या तो सिर्फ फिजियोथेरेपिस्ट हैं या फिर क्रिकेट को नहीं समझते। क्योंकि अगर मुझे सच में कलाई में चोट या ऐसी कोई समस्या होती, तो मैं प्रैक्टिस और मैचों में जो शॉट खेलता हूं, खासकर मेरे फ्लिक शॉट, जो पूरी तरह से कलाई पर आधारित होते हैं और हाथ-आंख के तालमेल पर निर्भर करते हैं, मैं उन्हें नहीं खेल पाता।

सूर्या ने आगे कहा- लेकिन मैं इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता क्योंकि यह मेरे नियंत्रण में नहीं है। ये सभी अनियंत्रित कारक हैं, और मैं इन पर ज्यादा ध्यान नहीं देता। मैंने पूरे सीजन में कड़ी मेहनत की है। साल की शुरुआत में भी मैंने कड़ी मेहनत की थी। न्यूजीलैंड सीरीज में मुझे प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। फिर मेरा वर्ल्ड कप अच्छा रहा, कम से कम मेरे हिसाब से। फिर आया आईपीएल। मैंने आईपीएल में रन नहीं बनाए, लेकिन मैंने कड़ी मेहनत करना कभी नहीं छोड़ा।

आईपीएल में औसत रहा स्काई का प्रदर्शन

तो वहीं, आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो टूर्नामेंट का 19वें सीजन सूर्या के लिए बल्ले से औसत रहा। क्रिकेट जगत में मिस्टर न्यू 360 और स्काई के नाम से मशहूर सूर्यकुमार ने मुंबई इंडियंस के लिए खेले गए 12 मैचों में 18 की औसत व 148 के स्ट्राइक रेट से महज 210 रन बनाए। साथ ही मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही। पांच की चैंपियन टीम ने इस सीजन 14 में से सिर्फ 4 मैच जीते और पाॅइंट्स टेबल को 9वें पायदान पर खत्म किया।

আরো ताजा खबर

सूर्यवंशी ओपनर, क्लासेन नंबर 4 पर, कोहली को जगह नहीं, कुछ ऐसी है IPL 2026 की लीग स्टेज की बेस्ट प्लेइंग 11 

Vaibhav Suryavanshi and Heinrich klaasen (Image Credit- Twitter X) दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग के 19वें सीजन का लीग चरण समाप्त हो चुका है। 26 मई से नाॅकआउट मुकाबले...

IPL 2026, Qualifier 1: RCB बनाम GT क्वालिफायर मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026 Qualifier 1 RCB vs GT (Image Credit- Twitter X) करीब दो महीने के महासंग्राम के बाद आईपीएल के लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं। 70 रोमांचक मुकाबलों के...

जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2026 में बनाया ‘उल्टा डॉन ब्रैडमैन’ वाला ये अनचाहा वर्ल्ड रिकाॅर्ड 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) क्रिकेट में 100 का बल्लेबाजी औसत, यह ऐसा लैंडमार्क है, जिसे बहुत ही कम खिलाड़ी अपने नाम कर सकते हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डाॅन...

IPL 2026: लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को 40 रनों से हराया 

Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल सीजन का आखिरी लीग मुकाबला आज 24 मई रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। कोलकाता के...