Skip to main content

ताजा खबर

24 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: ऋषभ पंत का LSG की कप्तानी से कटेगा पत्ता? टॉम मूडी ने किया बड़ा खुलासा!

दो निराशाजनक आईपीएल सीजन के बाद, लखनऊ सुपर जायंट्स में नेतृत्व में एक बड़ा बदलाव होने वाला है। क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने खुले तौर पर स्वीकार किया है कि कप्तान ऋषभ पंत को फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने के दबाव से निपटने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

2025 में सातवें स्थान पर रहने के बाद, लखनऊ 2026 सीजन को नौवें या दसवें स्थान पर खत्म करने की राह पर है। पंत की कप्तानी में, टीम दोनों सीजन मिलाकर 28 मैचों में सिर्फ 10 जीत ही हासिल कर पाई है यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसने टीम के अंदर गंभीर आत्म-चिंतन को बढ़ावा दिया है।

2. IPL 2026: पंजाब, राजस्थान और दिल्ली को पीछे छोड़ KKR कैसे बनाएगा प्लेऑफ में जगह? जाने यहां

कोलकाता को आगे बढ़ने के लिए, यह जरूरी है कि राजस्थान रॉयल्स मुंबई इंडियंस से हार जाए, जिससे रियान पराग की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। इसके बाद भी, कोलकाता को अपना नेट रन रेट बेहतर करने के लिए दिल्ली को बड़े अंतर से हराना होगा। खास तौर पर, अगर वे पहले बैटिंग करते हैं, तो उन्हें कम से कम 77 रनों से जीतना होगा।

अगर वे चेज कर रहे हैं, तो उन्हें 12.1 ओवर के अंदर टारगेट हासिल करना होगा या अगर स्कोर बराबर होने पर छक्का लगता है, तो 12.4 ओवर के अंदर। इस स्थिति में, कोलकाता और पंजाब किंग्स के पॉइंट्स बराबर होंगे, और कोलकाता बेहतर नेट रन रेट के आधार पर क्वालिफाई कर जाएगा।

3. IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने टाॅस जीतकर RR के खिलाफ किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

जारी आईपीएल 2026 का मैच नंब 69 आज 24 मई को मुंबई इंडियंस और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में होम टीम मुंबई ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

तो वहीं, मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए हैं। मुंबई इंडियंस की ओर से वर्कलोड के चलते अनुभवी जसप्रीत बुमराह यह मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। जबकि राजस्थान राॅयल्स ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। मुकाबले के लिए नांद्रे बर्गर, रवींद्र जडेजा और खुद कप्तान रियान पराग की आरआर टीम में वापसी हुई है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस (MI): रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर, रघु शर्मा

मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट

राजस्थान राॅयल्स (RR): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा

राजस्थान राॅयल्स इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: रवींद्र जड़ेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे

4. IPL 2026: ‘अय्यर का शतक मिट्टी पर बूंद की तरह चमक रहा था’ श्रेयस की कप्तानी पारी पर पूर्व विकेटकीपर का बड़ा बयान

लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए मैच के बाद, सबा करीम ने जियोस्टार पर कहा- “मैं इस पारी का वर्णन करने के लिए सही शब्द खोजने की कोशिश कर रहा था, और जो शब्द मेरे दिमाग में आया वह था ‘पेट्रिकोर’, यानी सूखी जमीन पर बारिश की बूंदों की गंध। पंजाब किंग्स और उनके प्रशंसकों के लिए यह पारी कुछ ऐसी ही रही होगी।”

“टूर्नामेंट के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर कप्तान को आगे आना पड़ा, और उन्हें प्रदर्शन करने के लिए एकदम सही मंच मिला। उनमें आक्रामकता थी लेकिन साथ ही नियंत्रण भी। उनमें इरादा था, लेकिन साथ ही मैच की स्थिति की स्पष्ट समझ भी थी।”

5. IPL 2026: आईपीएल में आज शाम को आखिरी लीग मैच केकेआर और डीसी के बीच

आईपीएल के जारी 19वें सीजन का आखिरी लीग मुकाबला आज 24 मई, रविवार को शाम 7.30 बजे से कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले जाने वाले इस मुकाबले में प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए केकेआर को हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

6. IPL 2026, Match 70: KKR बनाम DC मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स

CSK vs SRH हेड टू हेड रिकाॅर्ड

मैच खेले  36
कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते 20
दिल्ली कैपिटल्स ने जीते  15
नो रिजल्ट/टाई 01
सबसे पहले मैच  22 मई, 2008 (कोई परिणाम नहीं)
हालिया मैच  8 मई, 2026 (कोलकाता ने जीता)

7. IPL 2026, Match 70: KKR बनाम DC मैच मुकाबले पहले जानें पिच रिपोर्ट के बारे में

ईडन गार्डन्स, कोलकाता: पिच रिपोर्ट

यह मैच ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, जहां तेज गति से गेंदें आती हैं। टीमें आमतौर पर यहां लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं, क्योंकि मैच आगे बढ़ने के साथ पिच बेहतर होती जाती है। हालांकि, आईपीएल 2026 में ईडन गार्डन्स की पिच स्पिनरों के लिए कुछ हद तक मददगार साबित हुई है। टाॅस जीतकर कप्तान गेंदबाजी का फैसला करना चाहेंगे।

8. LSG vs PBKS: श्रेयस अय्यर ने शतक से लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में 23 मई शानिवार को कप्तान श्रेयस अय्यर के शतक के दम पर ना सिर्फ हार के सिलसिले को तोड़ा बल्कि जीत के साथ अपने प्लेऑफ की उम्मीद भी कायम रखी। 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रेयस ने 101* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। इस पारी के साथ उन्होने कई रिकाॅर्ड को अपने नाम किया।

श्रेयस अय्यर अब वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली और संजू सैमसन के बाद आईपीएल इतिहास के चौथे कैप्टन बन गए हैं, जिन्होंने रन चेज में शतक लगाया हो। सहवाग ने सबसे पहले यह कारनामा किया था, 2011 में डेक्कन चार्जस के खिलाफ उन्होंने 119 रनों की पारी खेली थी। जबकि 2016 में कोहली ने ऐसा किया था। संजू ने पंजाब के खिलाफ 2021 में यह मुकाम हासिल किया था।

9. अगर टीम इंडिया की कप्तानी से हटाए गए सूर्यकुमार तो श्रेयस अय्यर नहीं बल्कि से MI स्टार बनेगा कप्तान- रिपोर्ट

भारतीय टी20 टीम की कमान आने वाले दिनों में विश्व विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव के हाथों से जाती दिख रही है। इस बात को लेकर बीते कुछ दिनों से लगातार चर्चा हो रही है। श्रेयस अय्यर लगातार अच्छा प्रदर्शन करके सूर्या पर दवाब बना रहे हैं। दूसरी तरफ अब एक रिपोर्ट में दावा है कि सेलेक्शन कमेटी भी सूर्या से खुश नहीं हैं। सूर्यकुमार यादव बीते कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और चयनकर्ताओं को लगाता है कि एक बल्लेबाज के तौर पर सूर्या को टीम में जगह नहीं बना पाएंगे और उनकी जगह मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा को संभावित टी20 कप्तान के रूप में देखा जा रहा है।

আরো ताजा खबर

‘लोग पाकिस्तान क्रिकेट में दिलचस्पी खो देंगे’ पूर्व कप्तान ने लगाई PCB और सेलेक्शन पैनल की क्लास 

Moin Khan Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोईन खान (Moin Khan) ने हाल में वर्तमान पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन को लेकर अपने विचार रखे हैं। पाकिस्तान के...

WTC 2025-27: श्रीलंका बनाम भारत के बीच दूसरा टेस्ट मैच ड्राॅ होने के बाद कुछ ऐसा है Points Table का हाल 

Team India (Image Credit- BCCI/X) WTC Updated Points Table After IND vs SL 2nd Test Match: श्रीलंका और भारत के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जा...

27 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. चेतेश्वर पुजारा ने चुने भारत के ऑल-टाइम टॉप 5 टेस्ट तेज गेंदबाज; मोहम्मद सिराज को टॉप 10 में दी जगह भारत के...

SL vs IND 2nd Test, Day 5: सोनल दिनुशा के आगे भारतीय टीम ने टेके घुटने, टेस्ट मैच हुआ ड्रा; सीरीज 1-0 से भारत के नाम

SL vs IND 2nd Test, Day 5 highlights (image via getty) कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका और भारत के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन...