Skip to main content

ताजा खबर

23 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: आईपीएल में आज लखनऊ का सामना पंजाब से

जारी आईपीएल में आज 23 मई, शनिवार को 69वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच यह मैच शाम 7.30 बजे से भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। प्लेऑफ की रेस में जगह बनाने के लिए पंजाब को यह मैच हार हाल में जीतना होगा, जबकि प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी लखनऊ सम्मान के लिए खेलती हुई नजर आएगी।

2. प्लेऑफ की जंग के बीच PBKS को बड़ा फायदा, पंजाब के खिलाफ मैच से बाहर हो सकते हैं मिचेल मार्श

आईपीएल 2026 में आज 23 मई को होने वाले मुकाबले से पहले मिशेल मार्श की गैरमौजूदगी पंजाब किंग्स के लिए बड़ी राहत बन सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार ऑलराउंडर पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में उपलब्ध नहीं रहेंगे। हालांकि, अभी तक उनकी अनुपस्थिति की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है।

3. सचिन तेंदुलकर के मुरीद हुए जो रूट, बोले- ‘उनके साथ तुलना होना ही सम्मान की बात’

जो रूट ने द एथलेटिक पर सचिन तेंदुलकर की लंबी और शानदार क्रिकेट यात्रा की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सचिन ने जिस दौर में क्रिकेट खेला और जिस दबाव को झेला, वह किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहद कठिन था। रूट ने कहा, सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट में जो हासिल किया, वह अविश्वसनीय है। सच कहूं तो उनके साथ तुलना होना ही मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। उन्होंने टेस्ट डेब्यू मेरे जन्म से पहले किया था और मेरे टेस्ट डेब्यू तक खेलते रहे।

उनकी लंबी क्रिकेट यात्रा अपने आप में शानदार है। उन्होंने आगे कहा कि सचिन सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि वनडे क्रिकेट में भी बेहद सफल रहे। उन्होंने टेस्ट में इतने रन बनाए और साथ ही वनडे में 50 शतक भी लगाए। यह किसी असाधारण खिलाड़ी की पहचान है।

4. “नए मौकों की तलाश में” Vijay Shankar ने डोमेस्टिक क्रिकेट और IPL से की संन्यास की घोषणा

ऑलराउंडर विजय शंकर ने घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक दिल को छू लेने वाले मैसेज में विजय ने कहा, “मैंने नए मौकों की तलाश में और ज्यादा क्रिकेट खेलने के लिए घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया है।”

तमिलनाडु के 35 साल के इस ऑलराउंडर ने, जो बाद में 2025-2026 सीजन से पहले घरेलू क्रिकेट में त्रिपुरा टीम में शामिल हो गए थे, 2018 और 2019 के बीच भारत के लिए 12 वनडे और नौ टी20आई मैच खेले। शंकर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने इस फैसले का ऐलान किया।

5. IPL 2026: विराट कोहली का ट्रैविस हेड पर फूटा गुस्सा! हाथ मिलाने से किया इनकार, देखें वायरल वीडियो

2026 आईपीएल का 68वां मैच, जो सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया, उसे क्रिकेट के लिए कम और मैच के बाद मैदान के बाहर हुए एक नाटकीय पल के लिए ज्यादा याद किया जाएगा, जब मैच के बाद हाथ मिलाते समय विराट कोहली ने ट्रैविस हेड को साफ तौर पर नजरअंदाज कर दिया था।

जब आरसीबी के खिलाड़ी हैदराबाद की खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़े जो क्रिकेट की खेल भावना का एक अभिन्न हिस्सा है तो कोहली ने हेड को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया, जब दोनों आमने-सामने आए; इससे वह ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ का बल्लेबाज साफ तौर पर हैरान रह गए।

6. IPL 2026, Match 68: LSG बनाम PBKS मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स

LSG vs PBKS हेड टू हेड रिकाॅर्ड

मैच खेले  07
लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते 03
पंजाब किंग्स ने जीते  04
नो रिजल्ट/टाई 00/00
सबसे पहले मैच  29 अप्रैल, 2022 (लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता)
हालिया मैच  19 अप्रैल, 2026 (पंजाब किंग्स ने जीता)

7. IPL 2026, Match 68: LSG बनाम PBKS मैच से पहले जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम, लखनऊ: पिच रिपोर्ट

2026 आईपीएल सीजन के दौरान, एकाना इंटरनेशनल स्टेडियम ने बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने हेतु सबसे संतुलित पिच उपलब्ध कराई है। यह उन चुनिंदा मैदानों में से एक है जहां नियमित रूप से 200 या उससे अधिक का स्कोर नहीं बनता; पूरे सीजन में यह आंकड़ा केवल दो बार ही पार हो पाया है। वहीं, विकेट की धीमी प्रकृति के कारण स्पिन गेंदबाज हमेशा खेल में बने रहते हैं, जिससे बल्लेबाजों के लिए खुलकर रन बनाना मुश्किल हो जाता है।

8. IPL 2026: विराट कोहली का बड़ा कारनााम, रोहित को पछाड़ बने आईपीएल के ‘किंग’

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुक्रवार 22 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने मैदान पर कदम रखते ही एक मेगा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बता दें यह बेंगलुरु के लिए विराट का 281वां मुकाबला रहा और इस मैच के साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा को आईपीएल में सबसे अधिक मैच खेलने के मामले में पीछे छोड़ दिया। कोहली अब आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। साल 2008 में लीग की शुरुआत हुई थी और उसके बाद से कोहली सिर्फ बेंगलुरु फ्रेंचाइजी के लिए खेले हैं। कोहली ने आरसीबी के लिए 281 मैच खेले हैं, जबकि रोहित शर्मा ने 280 मैच खेले हैं।

আরো ताजा खबर

“छक्का कोई भी मार सकता है” विराट कोहली ने युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी को दी खास सीख

virat kohli mukul choudhry (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली एक बार फिर अपने अनुभव और सोच की वजह से चर्चा में हैं। आईपीएल 2026 के...

LSG vs PBKS: टॉस जीतकर PBKS ने बॉलिंग चुनी, नहीं खेल रहे हैं मिचेल मार्श; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, LSG vs PBKS: Punjab Kings opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 के 68वें मैच में, पंजाब किंग्स...

सचिन तेंदुलकर के मुरीद हुए जो रूट, बोले- ‘उनके साथ तुलना होना ही सम्मान की बात’

Joe Root Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की जमकर तारीफ की है। टेस्ट क्रिकेट...

SM Trends: 23 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 की प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस ने अपने एक्स अकाउंट पर एमआई पलटन बस की एक वीडियो को...