Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026: ‘यह धोनी की CSK नहीं है’ – CSK के एलिमिनेट होने के बाद अश्विन ने की बड़े बदलाव की मांग

IPL 2026 Dhoni’s CSK Ravichandran Ashwin (Image credit Twitter - X)
IPL 2026 Dhoni’s CSK Ravichandran Ashwin (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सफर बेहद निराशाजनक तरीके से खत्म हुआ। गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में टीम को 89 रन की बड़ी हार झेलनी पड़ी, जिसके बाद CSK आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इस हार के बाद पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है।

अश्विन का मानना है कि अब चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी पूरी रणनीति और टीम संयोजन में बड़े बदलाव करने की जरूरत है। उन्होंने साफ कहा कि टीम अब पुराने फॉर्मूले के भरोसे सफलता हासिल नहीं कर सकती।

CSK को चाहिए क्वालिटी और अनुभव

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा कि CSK को अब सिर्फ युवा खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि अनुभवी और गुणवत्ता वाले खिलाड़ियों में निवेश करना होगा। उन्होंने कहा कि टीम में तेज गेंदबाजी और स्पिन विभाग दोनों में विविधता होनी चाहिए। एक संतुलित टीम ही लंबे समय तक सफलता दिला सकती है।

अश्विन ने यह भी माना कि युवा खिलाड़ियों का जोश टीम के लिए जरूरी है, लेकिन आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में अनुभव की अहमियत उससे भी ज्यादा होती है। उनके अनुसार युवा ऊर्जा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण ही किसी टीम को खतरनाक बनाता है।

अश्विन ने कहा कि यह वही CSK नहीं है, जो एम.एस. धोनी के सुनहरे दौर में हुआ करती थी। उन्होंने माना कि उस दौर में टीम के पास बेहतरीन संतुलन और स्पष्ट रणनीति थी, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। उन्होंने कहा कि सफलता जरूर मिलेगी, लेकिन इसके लिए टीम को धैर्य रखना होगा और धीरे-धीरे मजबूत टीम तैयार करनी होगी।

अश्विन ने टीम चयन पर भी सवाल उठाए। उनका मानना है कि CSK की मौजूदा टीम चेन्नई के चेपॉक मैदान की परिस्थितियों के हिसाब से फिट नहीं बैठती। उन्होंने कहा कि चेपॉक जैसी धीमी पिचों पर बल्लेबाजी करने के लिए धैर्य और समझदारी की जरूरत होती है। केवल बड़े शॉट खेलने वाले बल्लेबाज वहां लगातार सफल नहीं हो सकते।

अश्विन ने सुरेश रैना, अंबाती रायडू, शेन वॉटसन और माइकल हसी जैसे पूर्व खिलाड़ियों का उदाहरण देते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों ने परिस्थितियों के अनुसार खेलकर CSK को सफलता दिलाई थी।

আরো ताजा खबर

‘उसे अगला सचिन मत कहिए’ वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिनेश कार्तिक की बड़ी अपील

Dinesh Karthik Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम काफी चर्चा में है। आईपीएल 2026 में शानदार...

22 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी का विस्तार करेगा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने पिछले साल शुरू हुई ‘विमेंस इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी’ का दायरा बढ़ाने...

SM Trends: 22 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अरविंदा डी सिल्वा एक वायरल वीडियो में 60 साल की उम्र में भी गेंद को पुल करते हुए नजर...

IPL 2026: ‘अगले साल ही पता चलेगा’ – धोनी के IPL भविष्य पर ऋतुराज गायकवाड़ का बड़ा बयान

Ruturaj Gaikwad MS Dhoni IPL 2026 (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सफर बेहद निराशाजनक अंदाज में खत्म हुआ। गुजरात टाइटंस के खिलाफ...