Skip to main content

ताजा खबर

महिला T20 WC से पहले साउथ अफ्रीका को मिला बड़ा बूस्ट, इस दिग्गज ने रिटायरमेंट लिया वापिस

Shabnim Ismail (Image credit Twitter - X)
Shabnim Ismail (Image credit Twitter – X)

दक्षिण अफ़्रीका महिला नेशनल क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान एक बार फिर लॉरा वोल्वार्ड्ट के हाथों में होगी, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अनुभवी तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल की वापसी को लेकर हो रही है।

शबनिम ने पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन अब उन्होंने वर्ल्ड कप के लिए वापसी करने का फैसला किया है। उनका लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका को पहली बार आईसीसी ट्रॉफी दिलाना है। उनकी वापसी से टीम की गेंदबाजी और भी मजबूत मानी जा रही है।

मारिजान कैप की भी हुई वापसी

दक्षिण अफ्रीका के लिए एक और अच्छी खबर यह रही कि स्टार ऑलराउंडर मारिजान कैप भी चोट से उबर चुकी हैं। वह लंबे समय से मैदान से दूर थीं और आखिरी बार महिला प्रीमियर लीग 2026 में खेलती नजर आई थीं। इसके अलावा अनुभवी खिलाड़ी डेन वैन नीकेर्क को भी टीम में जगह मिली है। इन खिलाड़ियों की वापसी से टीम का संतुलन काफी मजबूत दिखाई दे रहा है।

दक्षिण अफ्रीका की टीम के मुख्य कोच मंडला माशिम्बी ने कहा कि शबनिम इस्माइल जैसी अनुभवी खिलाड़ी का लौटना टीम के लिए बहुत बड़ी बात है। उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान साफ नजर आ रहा था कि शबनिम अब भी देश के लिए कुछ बड़ा करना चाहती हैं। कोच ने यह भी कहा कि मारिजान कैप, डेन वान नीकेर्क और कराबो मेसो जैसे खिलाड़ियों की उपलब्धता से टीम को मजबूती मिलेगी।

टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं को भी मौका दिया गया है। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2025 में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी करने वाली कायला रेनेके भी टीम का हिस्सा हैं।

विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सिनालो जाफ्ता और कराबो मेसो संभालेंगी। वहीं क्लो ट्रायोन, नादिन डी क्लर्क और ताज़मिन ब्रिट्स जैसे खिलाड़ी टीम की बड़ी ताकत होंगे। दक्षिण अफ्रीका महिला टीम अपना पहला मुकाबला 13 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी।

दक्षिण अफ्रीका महिला T20 विश्व कप

तारीख बनाम समय (IST) कार्यक्रम का स्थान
13 जून ऑस्ट्रेलिया महिला 7:00 PM ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
17 जून पाकिस्तान महिला 11:00 PM एजबेस्टन, बर्मिंघम
25 जून भारतीय महिला टीम 7:00 PM ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
21 जून नीदरलैंड्स महिला 11:00 PM काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल
28 जून बांग्लादेश महिला 3:00 PM लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लॉर्ड्स

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अहमदाबाद में गेंदबाजों का कहर, गुजरात ने एकतरफा मुकाबले में हैदराबाद को 82 रनों से हराया 

Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X) गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल 2026 का 56वां मैच, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बता दें गुजरात...

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर BCCI सोर्स ने तोड़ी चुप्पी, बदलाव की अफवाहों को बताया बेबुनियाद

Iyer, Samson, Pandya (Image credit Twitter – X) भारतीय टी20 टीम की कप्तानी को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चाएं चल रही हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया...

IPL 2026, GT vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ पर्पल जर्सी पहनकर क्यों खेल रही है गुजरात टाइटंस? यहां जानें वजह 

Gujarat Titans (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के मैच नंबर 56 में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ, टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का...

IPL 2026: LSG बनाम CSK मैच के लिए टीम के साथ लखनऊ की यात्रा करेंगे एमएस धोनी- रिपोर्ट्स

MS Dhoni (Photo by Surjeet Yadav/MB Media/Getty Images) आईपीएल 2026 के बीच एम.एस. धोनी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। लंबे समय से मैदान से दूर चल रहे...