Skip to main content

ताजा खबर

27 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

27 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: रोमांचक सुपर ओवर मुकाबले में केकेआर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया

लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 38वां मैच खेला गया। बता दें इस रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने जायंट्स के खिलाफ सुपर ओवर में जीत दर्ज की। केकेआर से मिले 156 रनों का पीछा करते हुए एलएसजी 20 ओवर में 155 रन ही बना पाई, व मैच बराबरी पर खत्म किया। इसके बाद केकेआर ने सुपर ओवर में एक रोमांचक जीत हासिल करते हुए महत्वपूर्ण 2 अंक कमाए।

2. मोहसिन खान का कहर, 5 विकेट लेकर KKR की बल्लेबाजी को किया ध्वस्त

आईपीएल 2026 में मोहसिन खान ने अपनी घातक गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। मोहसिन ने अपने चार ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 5 विकेट लिए और एक मेडन ओवर भी डाला। यह उनके IPL और टी20 करियर का पहला पांच विकेट हॉल है, जो उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

मोहसिन ने मैच के शुरुआती ओवरों में ही KKR को बैकफुट पर धकेल दिया। उन्होंने अपनी पहली 13 गेंदों में तीन अहम विकेट लेकर विपक्षी टीम की हालत खराब कर दी। टिम सीफर्ट, अजिंक्य रहाणे और रोवमैन पॉवेल जैसे बल्लेबाज जल्दी पवेलियन लौट गए। इन झटकों के बाद KKR का स्कोर 31 रन पर ही 4 विकेट हो गया था।

3. IPL 2026 में ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के चलते आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने अंगकृष रघुवंशी

रविवार, 26 अप्रैल को एकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले में, अंगकृष रघुवंशी को तीसरे अंपायर ने ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के लिए आउट करार दिया। यह घटना पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई।

रघुवंशी ने प्रिंस यादव की एक गेंद को मिड-ऑन पर मोहम्मद शमी की तरफ खेला। इस युवा खिलाड़ी ने एक तेज़ सिंगल लेने की कोशिश में नॉन-स्ट्राइकर छोर की तरफ कुछ कदम बढ़ाए। हालांंकि, कैमरन ग्रीन ने उन्हें वापस भेज दिया। रघुवंशी ने फील्डर की तरफ देखा, जिसने गेंद को उठाया और स्टंप्स की तरफ फेंक दिया। गेंद रघुवंशी को लगी, जिन्होंने बैटिंग एंड पर पहुंचने के लिए जोरदार डाइव लगाई थी।

4. IPL 2026: GT की CSK पर दमदार 8 विकेट से जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

मैच में बने ये रिकाॅर्ड व स्टैट

1. सैमसन ने IPL में 5000 रन पूरे किए।
2. गायकवाड़ ने 100 छक्कों का आंकड़ा छुआ।
3. गायकवाड़ ने 49 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो CSK के लिए सबसे धीमे फिफ्टी में से एक है।
4. राशिद खान को 15वें ओवर में गेंदबाजी के लिए लाया गया, जो उनके IPL करियर में सबसे देर से गेंदबाजी करने का पहला मामला बन गया है
5. सीएसके ने 50 रन तक पहुंचने में 12 ओवर का समय लिया, जो आईपीएल 2026 में अब तक किसी टीम द्वारा बनाया गया सबसे धीमा अर्धशतक है।
6. आईपीएल 2026 में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में कागिसो रबाडा सबसे आगे पहुंच गए हैं (9 विकेट)
7. संजू सैमसन ने महज 3555 गेंदों में 5000 आईपीएल रन पूरे किए, जो इस मुकाम तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं।

5. IPL 2026: शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, CSK के खिलाफ किया ये अनोखा कारनामा

गुजरात टाइटंस ने रविवार (26 अप्रैल) को चेपॉक के दर्शकों को खामोश करते हुए, एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपनी पहली जीत दर्ज की; उन्होंने आईपीएल 2026 के 37वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया।

शुभमन गिल और साई सुदर्शन टॉप ऑर्डर में अपनी जबरदस्त निरंतरता के साथ आईपीएल का नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उनकी 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी, सिर्फ 40 पारियों में उनकी 19वीं ऐसी साझेदारी थी – जो आईपीएल के इतिहास में किसी भी भारतीय जोड़ी द्वारा सबसे ज्यादा है, और इसने उन्हें इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत ओपनिंग जोड़ियों में से एक के तौर पर स्थापित कर दिया है।

6. ये क्या! बीच होटल में इस महिला ने पकड़ लिया अभिषेक शर्मा का हाथ, वायरल हुई वीडियो

आईपीएल 2026 के दौरान अभिषेक शर्मा के साथ एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के मैच से पहले टीम होटल में एक महिला फैन ने अचानक उनका हाथ पकड़कर खींच लिया। यह घटना होटल के लॉबी एरिया में हुई, जहां अभिषेक अपने कमरे से गुजर रहे थे। इस अप्रत्याशित हरकत से वह कुछ पल के लिए असहज और चौंक गए।

जैसे ही स्थिति बिगड़ने लगी, वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और फैन को वहां से हटा दिया। इस घटना ने एक बार फिर खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे मामलों को देखते हुए बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग तेज हो गई है, ताकि खिलाड़ी सुरक्षित महसूस कर सकें।

7. IPL 2026: डीसी बनाम आरसीबी मैच से पहले जानिए क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकड़े

DC vs RCB हेड टू हेड रिकाॅर्ड

मैच खेले  35
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीते 20
दिल्ली कैपिटल्स ने जीते  13
नो रिजल्ट/टाई 01/01
सबसे पहले मैच  30 अप्रैल, 2008 (दिल्ली कैपटिल्स ने जीता)
हालिया मैच  18 अप्रैल, 2026 (दिल्ली कैपटिल्स ने जीता)

8. IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू मैच के दौरान कैसा रहेगा पिच का मिजाज, यहां जानें

पिच रिपोर्ट: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन मैदान रहा है। इसके बावजूद, पिच धीमी हो जाती है और स्पिनरों को अच्छी ग्रिप देती है। 25 अप्रैल को खेले गए दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के मैच में ये साफ तौर पर नजर आ रहा था कि इस पिच पर गेंदबाजी करना कितना मुश्किल हो सकता है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 40: पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान राॅयल्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

PBKS vs RR (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी रोमांचक सीजन का एक और धमाकेदार मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच...

IPL 2026: DC बनाम RCB मैच में ये 3 खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से बदल सकते हैं मैच का रुख 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल के मैच नंबर 38 में दिल्ली कैपिटल्स का सामना गत चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से होने जा रहा है। दोनों टीमों के...

LSG vs KKR, Top 10 Memes: लखनऊ बनाम कोलकाता मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, LSG vs KKR: top 10 memes (image via X) आईपीएल 2026 के 38वें मैच में, जो लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया, मुकाबला...

IPL 2026: रोमांचक सुपर ओवर मुकाबले में केकेआर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया 

Rinku Singh (Image Credit- Twitter X) लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 38वां मैच खेला गया। बता दें इस रोमांचक मुकाबले में केकेआर...