Skip to main content

ताजा खबर

25 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. PSL 2026: आईपीएल से बैन होने के बाद, मुस्तफिजुर रहमान अब पीएसएल 2026 से भी बाहर

बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को दोहरा झटका लगा है; उन्हें पहले ही आईपीएल 2026 से बैन कर दिया गया था और अब घुटने की चोट के कारण वे पीएसएल 2026 के बाकी बचे मैचों से भी बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उनका ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ वापस ले लिया है, जिससे लाहौर कलंदर्स के साथ उनका सफर खत्म हो गया। उन्होंने इस टीम के लिए पांच मैच खेले थे और छह विकेट लिए थे, जिसके बाद वे न्यूजीलैंड के खिलाफ बांग्लादेश की वनडे सीरीज के लिए घर लौट आए थे।

2. IPL 2026: DC ने PBKS के खिलाफ टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आईपीएल के जारी सीजन का 35वां मैच आज 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में होम टीम दिल्ली ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। तो वहीं, इस मुकाबले के दोनों ही टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स (DC):

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: विप्रज निगम, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार

पंजाब किंग्स (PBKS):

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट: नेहल वढेरा, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद

3. IPL 2026: आईपीएल में आज रात राजस्थान का सामना हैदराबाद से

जारी आईपीएल 2026 में आज 25 अप्रैल शनिवार को दो मुकाबले खेले जाने हैं। तो वहीं, शाम के मुकाबले में राजस्थान राॅयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7.30 बजे से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों की नजर इस मैच में जीत हासिल करने पर होंगी।

4. IPL 2026, Match 36: राजस्थान राॅयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड

DC vs PBKS हेड टू हेड रिकाॅर्ड

कुल मैच खेले  35
दिल्ली कैपिटल्स ने जीते  17
पंजाब किंग्स ने जीते  17
टाइ/नो रिजल्ट 1
सबसे पहला मैच  अप्रैल 27, 2008 (पंजाब ने जीता)
हालिया मैच  मई 24, 2025 (दिल्ली ने जीता)

5. IPL 2026: राजस्थान राॅयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच से पहले जानिए SMS स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए सहायक पिच माना जाता है। लेकिन आईपीएल 2025 के दौरान यहां खेले गए मैचों में काफी ज्यादा रन बने, जो पिच की बदलती प्रकृति को दर्शाता है। चूंकि मैच रात को फ्लड लाइट्स के नीचे खेला जाएगा, इसलिए टीमें लक्ष्य का पीछा करना पसंद कर सकती है। कप्तान टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला करना चाहेंगे।

6. एस श्रीसंत और हरभजन सिंह आमने-सामने, पूर्व तेज गेंदबाज ने भज्जी पर IPL थप्पड़ कांड से 1 करोड़ कमाने का लगाया आरोप

पूर्व भारतीय व वर्ल्ड कप विजेता गेंदबाज एस श्रीसंत ने एक बड़ा दावा किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने हाल ही में 2008 के IPL ‘स्लैपगेट’ विवाद से जुड़े एक विज्ञापन के लिए करीब 1 करोड़ रुपये कमाए हैं। पूर्व गेंदबाज का यह दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके कारण 2008 के आईपीएल सीजन का बदनाम ‘स्लैपगेट’ मामला एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में श्रीसंत ने बड़ा दावा किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि हरभजन ने स्लैपगेट पर आधारित एक विज्ञापन बनाकर लगभग 1 करोड़ रुपये कमाए।

7. IPL 2026: विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकाॅर्ड, गेल और रोहित भी 19 साल में नहीं कर पाए हैं ऐसा

आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस मैच में अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने एक वर्ल्ड रिकाॅर्ड बना दिया है। मुकाबले में आरसीबी की पारी के दौरान राशिद खान द्वारा फेंके आठवें ओवर की दूसरी फेंकी बहुत ही छोटी गेंद पर, कोहली ने लांग-ऑन के ऊपर से छ्क्का जड़ा। इसके बाद छक्कों का सिलसिला शुरू हो गया, लेकिन इस छक्के के साथ कोहली ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। कोहली ने जैसे ही राशिद पर छक्का जड़ा, तो उन्होंने आईपीएल में 300 छक्के जड़ दिए

कोहली का लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्का आया, तो कोहली क्रिस गेल और रोहित शर्मा के बाद आईपीएल में तीन सौ छक्के जड़ने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हो गए। कोहली से पहले सिर्फ क्रिस गेल (357 छक्के 142 मैच) और रोहित शर्मा (310 छक्के, 276 मैच) ही यह उपलब्धि हासिल कर सके हैं, और अब विराट कोहली (303 छक्के, 274 मैच) ने यह कारनामा सबसे कम मैचों में कर दिखाया है।

8. PSL 2026: फाइनल के लिए पाकिस्तान सरकार का बड़ा फैसला, फैंस के लिए दी ये बड़ी मंजूरी

जारी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 11वें सीजन का फाइनल मुकाबला अब स्टेडियम में फैंस की मौजूदगी में खेला जाएगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसकी मंजूरी दे दी है। फाइनल मैच 3 मई को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित होगा। इस पूरे टूर्नामेंट को अब तक बंद दरवाजों के पीछे यानी बिना फैंस के खेला जा रहा था। सरकार की किफायत (ऑस्टरिटी) नीति के तहत ईंधन की बचत के लिए यह फैसला लिया गया था, लेकिन टूर्नामेंट को मूल रूप से छह शहरों में कराने की योजना थी, लेकिन इसे सिर्फ कराची और लाहौर तक सीमित रखा गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रैंचाइजी मालिकों की ओर से लगातार सिफारिश किए जाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से व्यक्तिगत रूप से अपील की थी। और अब प्रधानमंत्री ने फ्रैंचाइजी मालिकों की सिफारिश पर फाइनल मैच के लिए फैंस को स्टेडियम में आने की इजाजत दे दी है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: सिर में गंभीर चोट के बाद Lungi Ngidi की हालत स्थिर, जल्द ही अस्पताल से मिलेगी छुट्टी

IPL 2026: Lungi Ngidi (image via X) शनिवार (25 अप्रैल) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच IPL 2026 का जो मुकाबला बेहद...

IPL 2026: केएल राहुल और नीतीश राणा की 220 रन की पार्टनरशिप ने तोड़ा कोहली और एबी डिविलियर्स का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

IPL 2026: KL Rahul and Nitish Rana (image via X) पावर-हिटिंग के एक ऐसे शानदार प्रदर्शन में, जिसे आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा, केएल राहुल और नीतीश...

IPL 2026: 264 रन बनाकर भी हारी दिल्ली कैपिटल्स, रिकाॅर्ड रनचेज में पंजाब किंग्स ने 6 विकेट से दी मात 

DC vs PBKS (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 35वां मैच खेला गया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले...

DC vs PBKS, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम पंजाब मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs PBKS: top 10 memes (image via X) पंजाब किंग्स ने शनिवार (25 अप्रैल) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मैच में दिल्ली...