Skip to main content

ताजा खबर

IPL को पीछे छोड़ PSL बनेगी दुनिया की नंबर-1 लीग? मोहसिन नकवी ने फिर किया बड़ा दावा

IPL को पीछे छोड़ PSL बनेगी दुनिया की नंबर-1 लीग? मोहसिन नकवी ने फिर किया बड़ा दावा

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि पीएसएल तेजी से दुनिया की नंबर-1 क्रिकेट लीग बनने की ओर बढ़ रही है और आने वाले समय में यह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को भी पीछे छोड़ सकती है।

नकवी ने बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक के दौरान कहा कि अब पीएसएल निवेश के लिए सबसे आकर्षक प्लेटफॉर्म बन चुका है। उन्होंने बताया कि 2024-25 के वित्तीय वर्ष की ऑडिट रिपोर्ट को मंजूरी दे दी गई है और पीएसएल 2026 के फ्रेंचाइजी ऑक्शन में रिकॉर्ड तोड़ निवेश देखने को मिला है। उनके मुताबिक, निवेशकों की बढ़ती रुचि इस बात का संकेत है कि पाकिस्तान क्रिकेट का भविष्य उज्ज्वल है और लीग लगातार आगे बढ़ रही है।

पीएसएल को नंबर-1 बनाने का दावा

इस बीच पीएसएल में एक बड़ा विवाद भी सामने आया। फखर जमान को बॉल टैंपरिंग का दोषी पाए जाने के बाद दो मैचों के लिए बैन कर दिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, मैच के दौरान अंपायर पहले से ही फखर जमान की हरकतों पर नजर रखे हुए थे।

सूत्रों के मुताबिक, कराची किंग्स के टीम मैनेजमेंट ने 13वें ओवर के बाद अंपायर को शिकायत दी थी कि फखर गेंद के साथ कुछ संदिग्ध कर रहे हैं। इसके बाद मैच रेफरी ने ऑन-फील्ड अंपायरों को खास तौर पर नजर रखने के लिए कहा।

आखिरी ओवर से पहले अंपायर फैसल अफरीदी ने गेंद की जांच की और शक जताया कि उसके साथ छेड़छाड़ की गई है। इसके बाद गेंद बदली गई और विरोधी टीम को पांच रन की पेनल्टी भी दी गई।

फखर जमान ने इस फैसले के खिलाफ अपील की थी, लेकिन तकनीकी समिति ने इसे खारिज कर दिया। समिति का कहना था कि अंपायर और मैच रेफरी के पास कार्रवाई के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद थे। इस बैन के चलते फखर जमान को लाहौर कलंदर्स के लिए एक मैच मिस करना पड़ा और वह 9 अप्रैल तक एक और मुकाबले से बाहर रहेंगे।

कुल मिलाकर, जहां एक तरफ पीएसएल को दुनिया की नंबर-1 लीग बनाने का दावा किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ बॉल टैंपरिंग जैसे विवाद लीग की छवि पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं। फिलहाल, दुनिया की सबसे बड़ी और महंगी टी20 लीग आईपीएल है।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...