
Mitchell Starc Delhi Capitals (Image credit Twitter – X)
IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए बड़ी खबर सामने आई है। टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने बताया है कि तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पहले मैच से पहले भी टीम के साथ जुड़ सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) मिलना जरूरी है।
हाल ही में खबर आई थी कि मिचेल स्टार्क IPL के शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे, क्योंकि उनका वर्कलोड मैनेज किया जा रहा है। लेकिन अब अक्षर पटेल ने साफ किया है कि अगर समय पर NOC मिल जाता है।
स्टार्क टीम के पहले मैच में भी खेल सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स (DC) अपना पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 1 अप्रैल को खेलेगी। ऐसे में टीम को उम्मीद है कि स्टार्क समय पर जुड़ जाएंगे।
अक्षर पटेल ने यह भी कहा कि अगर स्टार्क शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं होते हैं, तो टीम सिर्फ इसलिए किसी और लेफ्ट-आर्म तेज गेंदबाज को नहीं खिलाएगी। उन्होंने साफ किया कि टीम का संतुलन सबसे ज्यादा जरूरी है। हालांकि, टी. नटराजन शानदार फॉर्म में हैं और पूरी तरह फिट हैं, लेकिन अंतिम फैसला टीम कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखकर ही लिया जाएगा।
टीम के हेड कोच हेमांग बदानी ने भी बताया कि स्टार्क पूरी तरह फिट हैं और हाल ही में नेट्स में गेंदबाजी कर चुके हैं। लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें खेलने की अनुमति नहीं देता, तब तक फ्रेंचाइजी कुछ नहीं कर सकती।
स्टार्क की गैरमौजूदगी हो सकती है बड़ा नुकसान
मिचेल स्टार्क पिछले सीजन में टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित हुए थे। उन्होंने 11 मैचों में 14 विकेट लेकर टीम की गेंदबाजी को मजबूती दी थी। अगर वह शुरुआती मैचों में नहीं खेलते हैं, तो यह टीम के लिए बड़ा झटका हो सकता है।
हालांकि, टीम के पास बैकअप के रूप में लुंगी एनगिडी और दुष्मंथा चमीरा जैसे विकल्प मौजूद हैं। दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल स्टार्क के NOC का इंतजार कर रही है। अगर सब कुछ सही रहा, तो वह पहले मैच में ही टीम का हिस्सा बन सकते हैं। अब फैंस की नजरें इस अपडेट पर टिकी हैं कि स्टार्क कब टीम के साथ जुड़ते हैं।
भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा
भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार
पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी
28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

