Skip to main content

ताजा खबर

18 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

18 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. T20 वर्ल्ड कप के बाद आईसीसी चेयरमैन जय शाह की दो टूक, कहा ‘कोई भी टीम संगठन से बड़ी नहीं’

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद बड़ा बयान देते हुए साफ कहा कि कोई भी टीम संगठन से बड़ी नहीं होती। उन्होंने बताया कि इस बार टूर्नामेंट शुरू होने से पहले काफी अनिश्चितता और विवाद देखने को मिले थे, जिससे आयोजन पर सवाल उठने लगे थे। जय शाह ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा कि ICC की ताकत उसके सभी सदस्य देशों में है और हर टीम का योगदान बहुत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई एक टीम या खिलाड़ी पूरे संगठन को नहीं चला सकता। एक मजबूत संगठन वही होता है, जिसमें सभी टीमें मिलकर योगदान देती हैं।

2. IPL 2026: LSG के ये 3 बल्लेबाज बदल सकते हैं मैच का रुख

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) IPL 2026 में एक बेहद संतुलित और खतरनाक बल्लेबाजी लाइनअप के साथ उतरने वाली है। टीम की सबसे बड़ी ताकत उसका टॉप ऑर्डर है, जिसमें ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जो कुछ ही ओवरों में मैच का पासा पलट सकते हैं।

LSG उन टीमों में से है जो अपने बल्लेबाज़ी क्रम में विदेशी खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा करती है, जबकि गेंदबाजी में भारतीय खिलाड़ियों की अहम भूमिका रहती है। इसके अलावा टीम में बाएं और दाएं हाथ के बल्लेबाज़ों का अच्छा संतुलन भी देखने को मिलता है, जो उन्हें और मजबूत बनाता है। खैर, आइए जाने उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जो अपने खेल से मैच का रुख बदल सकते हैं: 1. मिचेल मार्श, 2. ऋषभ पंत, 3. निकोलस पूरन

3. PSL 2026: पाकिस्तान के अफगानिस्तान हमले के बीच ऑस्ट्रेलिया ने खिलाड़ियों को दी वाॅर्निंग, कहा ना करे पेशावर की यात्रा

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाने की अनुमति दे दी है, जो गुरुवार, 26 मार्च से शुरू हो रही है। हालांकि, सरकार ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालिया संघर्ष के मद्देनजर खिलाड़ियों को पेशावर शहर की यात्रा न करने की सलाह दी है।

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने यह वाॅर्निंग 16 मार्च, सोमवार देर रात काबुल में हुए हवाई हमले के बाद खिलाड़ियों को दी है, जिसमें 400 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई, जबकि 200 से ज्यादा लोग इस हमले में घायल हो गए। इस बीच पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष और अशांति ने पीएसएल 2026 के सकुशल आयोजित होने वाले सवाल खड़े कर दिए हैं।

4. सूर्यकुमार यादव का बड़ा खुलासा, पढ़ाई में नहीं था मन, फिर क्रिकेट में यूं बनाई पहचान

सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में अपनी कप्तानी और सफलता को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि पढ़ाई में वह कभी 50-60 प्रतिशत से ज्यादा अंक नहीं ला पाए, लेकिन आज क्रिकेट में उनका जीत प्रतिशत काफी शानदार है।

सूर्यकुमार यादव ने ईएसपीएन क्रिकइंफो को बताया कि 2024 में जब टीम ने खिताब जीता था, तब कप्तानी रोहित शर्मा के पास थी और टीम में विराट कोहली और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी थे। लेकिन 2026 की टीम में युवा खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा थी, जिनमें जोश और जुनून भरपूर था। इस युवा टीम को यह समझाना जरूरी था कि अपने देश में वर्ल्ड कप जीतने का क्या महत्व होता है, जब हजारों-लाखों फैंस स्टेडियम में आपका समर्थन करते हैं। यही भावना टीम की ताकत बनी।

5. ‘भारत के व्हाइट-बॉल सेटअप से बाहर हो गए हैं पंत’ – CSK के पूर्व बल्लेबाज ने LSG कप्तान पर दिया बड़ा बयान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ का मानना ​​है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भारत के व्हाइट-बॉल सेटअप में अपनी जगह खो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 इस बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए बेहद अहम होगा, क्योंकि वह राष्ट्रीय टीम में वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं।

बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “ऋषभ पंत पर बहुत ज्यादा फोकस रहेगा। यह मत भूलिए कि दो साल पहले हुई नीलामी में वह सबसे महंगे खिलाड़ी थे। इसलिए, उनसे बहुत ज्यादा उम्मीदें होंगी। यह साफ है कि भारतीय व्हाइट-बॉल सेटअप में अब उन्हें ज्यादा पसंद नहीं किया जा रहा है। वे उन्हें सिर्फ एक रेड-बॉल खिलाड़ी के तौर पर देख रहे हैं।”

6. IPL 2026: आगामी सीजन में KKR के ये 3 बल्लेबाज मचा सकते हैं धमाल

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बड़ा फैसला लेते हुए आंद्रे रसेल को रिलीज कर दिया और लेकिन उनकी जगह कैमरन ग्रीन को बड़ी कीमत में टीम में शामिल किया। पिछले सीजन में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जहां 14 में से सिर्फ 7 मैच जीते थे।

इस बार टीम नए खिलाड़ियों के साथ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है। 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से इन 3 खिलाड़ियों पर फैंस की नजर रहने वाली है: 3. कैमरन ग्रीन, 2. अंगकृष रघुवंशी, 1. फिन एलन

7. सलमान आगा रन आउट विवाद पर क्या बोला MCC? नियम बताकर किया दूध का दूध और पानी का पानी

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज के दौरान एक बड़ा विवाद देखने को मिला था। दूसरे वनडे मैच के दौरान सलमान आगा अपने रन आउट होने के तरीके से खुश नहीं दिखे थे। भले ही सलमान आगा का रन आउट भले ही विवाद से भरा रहा, लेकिन मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने साफ कर दिया है कि यह फैसला नियमों के अनुसार पूरी तरह सही था। MCC ने अपने बयान में कहा कि अंपायरों के पास कोई अन्य विकल्प नहीं था। नॉन-स्ट्राइकर क्रीज से बाहर था, गेंद खेल में थी और विकेट गिराया गया, इसलिए यह रन आउट है।

8. IPL 2026: पैट कमिंस और जोश हेजलवुड शुरुआती मैचों के लिए बाहर?

खबरों के मुताबिक, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट की चिंताओं के चलते आईपीएल 2026 के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। दोनों ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मेडिकल क्लीयरेंस का इंतजार कर रहे हैं, जिससे उनकी टीमों की रणनीतियों पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं, क्योंकि यह टूर्नामेंट 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू हो रहा है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: कोहली और गिल की जंग तय करेगी क्वालीफायर मैच का नतीजा: साइमन डूल

Kohli and Gill (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच धर्मशाला के...

25 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. आईपीएल 2026 के बाद 4 कप्तानों की कुर्सी खतरे में, आकाश चोपड़ा ने बताया ‘पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या’ आईपीएल 2026 खत्म होने...

IPL 226: रियान पराग के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- ऐसी बातें मत करो जो किसी को समझ न आए

Manoj Tiwary Riyan Parag (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार अंदाज में प्लेऑफ में जगह बना ली। वानखेड़े स्टेडियम में...

SM Trends: 25 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल नाॅकआउट मैचों से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने एक्स सोशल मीडिया अकाउंट पर खिलाड़ियों व सपोर्ट स्टाफ की एक वीडियो को शेयर किया...