Skip to main content

ताजा खबर

इस पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा गर्भपात कराने का आरोप, पढ़ें बड़ी खबर 

Pakistan (Image Credit- Twitter X)
Pakistan (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर इमाद वसीम अब एक नए विवाद में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि हाल में उनकी पूर्व पत्नी सानिया अशफाक (Sannia Ashfaq) ने उनपर गर्भापात कराने का आरोप लगाते हुए क्रिकेटर को हत्यारा बताया है।

बता दें कुछ दिनों पहले इमाद वसीम ने इंफ्लुएंसर नायला राजा के साथ दूसरी बार शादी की है। इस शादी के कुछ दिन बाद ही इमाद की पूर्व पत्नी ने उनपर गर्भपात का आरोपा लगाया और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ व पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चीफ मोहसिन नकवी से न्याय की मांग की है। इसको लेकर दो दिन पहले सानिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट भी की।

सानिया अशफाक ने इमाद वसीम पर लगाए संगीन आरोप

सानिया अशफाक ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि दिसंबर 2023 में उसने मेरे अजन्मे बच्चे को लाहौर में मेरे गर्भ में ही मरवा दिया। वह एक हत्यारा है और मेरे पास इसका वीडियो सबूत है। उसने मुझे धोखा दिया और और इस्लामाबाद यूनाइटेड ने एक धोखेबाज और हत्यारे को खेलने का मौका दिया।

साथ ही उन्होंने अपने फाॅलोअर्स से पाकिस्तान सुपर लीग की टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड का बायकाॅट करने की भी अपील की। सानिया का मानना है कि कोई भी धोखेबाज बच नहीं सकता।

देखें सानिया अशफाक की ये पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @sannia_ashfaq2

दूसरी ओर, सानिया अशफाक ने व्हाट्सअप चैट के कुछ फोटोज में सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। सानिया के इन आरोप के बाद क्रिकेटर की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई।

हालांकि, अभी तक इमाद वसीम की ओर से इन आरोपों पर कोई भी आधिकारिक बयान बयान सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि पीसीएल के आगामी सीजन के लिए हुए प्लेयर ड्राफ्ट में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने इमाद वसीम को 2.2 करोड़ पाकिस्तानी रुपए में अपने साथ शामिल किया है।

আরো ताजा खबर

SL vs ZIM: सिकंदर रजा चुने गए प्लेयर ऑफ द मैच, जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को हराकर किया एक और उलटफेर

T20 WC 2026, ZIM vs SL: Sikandar Raza (image via getty) गुरुवार को कोलंबो में ग्रुप B टी20 वर्ल्ड कप के अपने आखिरी मैच में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को छह...

SM Trends: 19 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट व वनडे कप्तान शुभमन गिल की एक वीडियो को पंजाब क्रिकेट संघ (PCA) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर...

AFG vs CAN: कनाडा ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है, प्लेइंग 11 पर एक नजर डालें

AFG vs CAN (image via getty) T20 वर्ल्ड कप कैंपेन के अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में कनाडा ने अफगानिस्तान को पहले बैटिंग करने के लिए कहा है, जिससे कोच...

Ranji Trophy: 11 साल बाद फाइनल में कर्नाटक, उत्तराखंड के खिलाफ ड्रॉ के साथ की जगह पक्की!

KARNATAKA INTO THE FINAL IN THIS RANJI TROPHY 2026 (image via X) कर्नाटक ने 11 साल बाद रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है। उसने उत्तराखंड के खिलाफ ड्रॉ...