Skip to main content

ताजा खबर

IND vs PAK: पहली गेंद पर छक्का, फिर दो विकेट, कुछ यूं बदला बुमराह ने पाकिस्तान मैच का रुख

IND vs PAK: पहली गेंद पर छक्का, फिर दो विकेट, कुछ यूं बदला बुमराह ने पाकिस्तान मैच का रुख

Jasprit Bumrah Saim Ayub (Image credit Twitter – X)

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए भारत–पाकिस्तान मुकाबले में जसप्रीत बुमराह का पहला ओवर बेहद नाटकीय रहा। पाकिस्तान 176 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा था और शुरुआत में ही मुकाबला रोमांचक हो गया।

भारत को पहली सफलता हार्दिक पांड्या ने दिलाई। उन्होंने पारी की चौथी गेंद पर साहिबजादा फरहान को आउट कर पाकिस्तान पर दबाव बना दिया। खास बात यह रही कि हार्दिक ने अपने पहले ओवर में एक भी रन नहीं दिया। इसके बाद गेंदबाजी संभाली बुमराह ने, जिनसे भारत को बड़ी उम्मीदें थीं।

बुमराह ने एक ओवर झटके दो बड़े विकेट

बुमराह की पहली ही गेंद पर सैम अयूब ने आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद शॉर्ट लेंथ पर थी और थोड़ा बाहर की ओर स्विंग हुई। अयूब ने आंखें बंद कर बल्ला घुमाया, गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे से लगकर थर्ड मैन के ऊपर से छक्के के लिए चली गई। भरे हुए स्टेडियम में पाकिस्तानी दर्शक खुश नजर आए।

लेकिन अनुभवी बुमराह ने तुरंत वापसी की। अगली ही गेंद उन्होंने फुल लेंथ डाली, जो अंदर की ओर स्विंग हुई। अयूब समय पर बल्ला नीचे नहीं ला सके और गेंद सीधे उनके पैड पर लगी। अंपायर कुमार धर्मसेना ने बिना देर किए उंगली उठा दी और अयूब एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।

इसके बाद कप्तान सलमान अली आगा क्रीज पर आए और लेकिन बहुत ही जल्द पवेलियन भी चले गए। कप्तान सलमान आगा ज्यादा देर टिक नहीं सके। उन्होंने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर मिडविकेट के ऊपर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर हवा में चली गई। हार्दिक पांड्या ने मिडऑन पर आसान कैच लपक लिया।

इस तरह बुमराह ने अपने पहले ओवर में 13 रन जरूर दिए, लेकिन दो अहम विकेट लेकर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। बड़े मुकाबलों में दबाव झेलने और तुरंत वापसी करने की उनकी क्षमता एक बार फिर साफ दिखाई दी।

আরো ताजा खबर

अर्शदीप सिंह के ‘अंधेरे’ वाले कमेंट पर छिड़ा था विवाद, PBKS के टीममेट ने बताया वायरल वीडियो का सच

PBKS Teammate Breaks Silence On Arshdeep Singh’s Controversial Remark To Tilak Varma (image via X) पंजाब किंग्स के ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने अर्शदीप सिंह का बचाव किया है। अर्शदीप ने...

17 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. डेवोन कॉनवे 2026-27 सीजन के लिए न्यूजीलैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स की लिस्ट में लौटे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे 2026-27 सीजन के...

वैभव सूर्यवंशी के बचाव में उतरे साईराज बहुतुले, बोले- वह शांत स्वभाव का खिलाड़ी है

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेली जा रही त्रिकोणीय सीरीज में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर सुर्खियों...

3 मौके जब बीच मैदान फूटा वैभव सूर्यवंशी का गुस्सा

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया है। आईपीएल 2026 में...