

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के R. Premadasa Stadium में होने वाले महामुकाबले से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है। अभ्यास सत्र के दौरान सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन की नकल कर, अपने साथियों का मनोरंजन किया।
प्रैक्टिस के दौरान सूर्यकुमार ने तारिक के खास अंदाज को हूबहू दोहराया। उन्होंने रन-अप के बीच में रुकने की उनकी आदत की भी नकल की, जो उस्मान तारिक की अब क्रिकेट जगत में पहचान बन चुकी है।
इस मजेदार पल ने ड्रेसिंग रूम का माहौल हल्का कर दिया और खिलाड़ी हंसते नजर आए। यह दिखाता है कि बड़े मुकाबले से पहले टीम का माहौल सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरा हुआ है। साथ ही कप्तान सूर्यकुमार यादव की यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
देखें वीडियो
🚨 Suryakumar Yadav bowls like Usman Tariq.
He was seen copying Tariq’s bowling action and even waiting before delivering the ball to Tilak Varma during a practice session in Colombo ahead of the Ind vs Pak match.😂 pic.twitter.com/pPPb75lgog
— Sonu (@Cricket_live247) February 14, 2026
रोमांचक हो सकता है भारत-पाक मैच
टूर्नामेंट में दोनों टीमों की शुरुआत शानदार रही है। भारत और पाकिस्तान ने अपने-अपने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर दमदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में यह मैच सुपर 8 में जगह पक्की करने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी, वह अगले दौर में अपनी जगह लगभग सुनिश्चित कर लेगी।
जारी टी20 वर्ल्ड कप में भारत मौजूदा चैंपियन के रूप में उतरा है। उसने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था। 2026 संस्करण के सह-मेजबान होने के नाते टीम इंडिया अपने घरेलू समर्थकों के सामने दबदबा कायम रखना चाहेगी।
वहीं पाकिस्तान भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगा। दोनों टीमों के बीच अब तक 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 12 मुकाबले जीते हैं। पाकिस्तान को तीन जीत मिली हैं, जबकि एक मैच टाई रहा। कोलंबो में होने वाला यह मुकाबला न सिर्फ अंक तालिका के लिए अहम है, बल्कि प्रतिष्ठा की लड़ाई भी है। फैंस को एक बार फिर रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।
IPL 2026: CSK vs PBKS मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें
KKR vs SRH, Match 6: टॉस जीतकर KKR ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया; दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर नजर डालें
2 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 2 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

