Skip to main content

ताजा खबर

T20 WC 2026: वेस्टइंडीज ने दूसरे मुकाबले में स्काॅटलैंड को 35 रनों से हराया

WI vs SCO (Image Credit- Twitter X)
WI vs SCO (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा मैच वेस्टइंडीज और स्काॅटलैंड के बीच खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने शानदार खेल दिखाते हुए 35 रनों से जीत हासिल की, और टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरेबियाई टीम ने शिमरन हेटमायर (64) की कमाल की पारी के चलते 183 रनों का लक्ष्य स्काॅटलैंड के सामने जीत के लिए रखा। लेकिन इस टारगेट का पीछा करते हुए स्काॅटिश टीम 147 रनों पर ही सिमट गई। हेटमायर को शानदार खेल दिखाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया।

वेस्टइंडीज बनाम स्काॅटलैंड, दूसरे मुकाबले का हाल

कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए इस मुकाबले के बारे में आपको जानकारी दें, तो स्काॅटलैंड ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने पांच विकेट के नुकसान पर कुल 182 रन बनाए।

कैरेबियाई टीम के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए शेमरन हेटमायर ने 36 गेंदों में 2 चौके व 6 छक्कों की मदद से 64 रनों की शानदार पारी खेली, तो ब्रेंडन किंग को 35, रोवमैन पाॅवेल ने 24 और शेरफन रदरफोर्ड ने 26 रनों का योगदान दिया।

दूसरी ओर, स्काॅटलैंड की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो तेज गेंदबाज ब्रैड कैरी को 2 विकेट मिले। इसके अलावा साफयान शरीफ, ओलिवर डाॅसन और मिचेल लीस्क के हाथ 1-1 सफलता लगी।

इसके बाद, जब स्काॅटलैंड वेस्टइंडीज से मिले 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 18.5 ओवरों में महज 147 रनों पर सिमट गई। स्काॅटलैंड की ओर से कप्तान रिची बेरिंगटन ने 42 रनों की बेस्ट पारी खेली, तो टाॅम ब्रूस ने 35 रन बनाए। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

तो वहीं, गेंदबाजी में वेस्टइंडीज ने शानदार खेल दिखाया। ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने 3 ओवरों में सिर्फ 20 रन खर्च करते हुए 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा जेसन होल्डर को 3 और शमार जोसेफ व गुडाकेश मोटी के हाथ 1-1 सफलता लगी।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 3 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने आगामी मैच से पहले अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है।...

IPL 2026: DC vs MI मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें

IPL 2026, DC vs MI: top 3 players to watch out (image via getty) दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 8वां मैच...

IPL 2026, DC vs MI: दिल्ली और मुंबई की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट पर डालें एक नजर

IPL 2026, DC vs MI: pitch report and probable playing XI (image via getty) दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 के 8वें मैच में 4 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम...

3 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: जारी टूर्नामेंट में केकेआर की लगातार दूसरी हार, सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रनों से दी करारी शिकस्त कोलकाता नाइट राइडर्स और...