Skip to main content

ताजा खबर

1 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

1 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty)

1. IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड को 5वें मुकाबले में 46 रनों से हराकर, 4-1 से जीती टी20 सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज 31 जनवरी, शनिवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 46 रनों से जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20आई सीरीज को 4-1 से अपने नाम भी कर लिया।

युवा विकेटकीपर ईशान किशन की शतकीय पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 272 रनों का बड़ा टारगेट रखा, लेकिन न्यूजीलैंड 225 रन ही बना सकी व मैच में उसे 46 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

2. साउथ अफ्रीका को बड़ी राहत, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले मेडिकली फिट हुए डेविड मिलर

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। अनुभवी मध्यक्रम बल्लेबाज डेविड मिलर को मेडिकल रूप से फिट घोषित कर दिया गया है और वह अब वर्ल्ड कप में खेलने के लिए पूरी तरह उपलब्ध होंगे। भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट से पहले मिलर की वापसी प्रोटियाज टीम के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।

3. IND vs NZ: तिरुवनंतपुरम में आई सूर्या की सुनामी, विराट-रोहित के एलीट क्लब में मारी एंट्री

बता दें कि मुकाबले में 33 रन बनाते ही सूर्या ने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 हजार रन पूरे किए। सूर्यकुमार से पहले भारत के लिए 3 हजार टी20आई रन सिर्फ विराट और रोहित ने ही बनाए हैं। साथ ही सूर्या वर्ल्ड क्रिकेट में 3 हजार रन बनाने वाले कुल 12वें खिलाड़ी भी बन गए।

4. T20 WC 2026 में इंग्लैंड की राह होने वाली है आसान, जानें आकाश चोपड़ा ने ऐसा क्यों कहा?

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि पहले यह ग्रुप काफी चुनौतीपूर्ण लग रहा था। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के अलावा नेपाल और बांग्लादेश जैसी टीमें इसे रोमांचक बना रही थीं। लेकिन अब बांग्लादेश के बाहर होने और स्कॉटलैंड के आने से ग्रुप की मजबूती कम हो गई है।

उनके मुताबिक, स्कॉटलैंड आमतौर पर इंग्लैंड को थोड़ा परेशान करता है, लेकिन भारतीय परिस्थितियों में ऐसा कर पाना मुश्किल होगा। वहीं, इटली से भी इंग्लैंड को खास खतरा नहीं दिखता। इसी वजह से इंग्लैंड का क्वालिफिकेशन लगभग तय माना जा सकता है।

5. PAK vs AUS: पाकिस्तान ने दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 90 रनों से धोया, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा अंदाज में दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 90 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी20आई सीरीज में भी 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

दोनों टीमों के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज 31 जनवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में बल्लेबाजी के बाद स्पिन गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन के चलते पाकिस्तान ने जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 199 रनों का बड़ा स्कोर ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए रखा, जिसका पीछा करते हुए कंगारू टीम महज 108 रनों पर सिमट गई।

6. ‘विराट कोहली का विकेट मिला तो उनके पैर छूऊंगा’ PBKS के विषाल निषाद ने दिया दिल जीतने वाला बयान

विषाल निषाद ने साफ कहा कि विराट कोहली उनके क्रिकेटिंग आइडल हैं। उन्होंने बताया कि कोहली का जुनून, अनुशासन और मैदान पर उनका रवैया उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा रहा है।

जब उनसे पूछा गया कि अगर वह विराट कोहली को आउट कर देते हैं तो उनका रिएक्शन क्या होगा, तो विषाल ने बेहद सादगी से जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘विराट कोहली मेरे आदर्श हैं। मैं उनके एटीट्यूड और जज्बे से बहुत प्रेरित हूं। अगर मैं उनका विकेट ले पाया, तो मैं उनके पैर छू लूंगा, क्योंकि वह मेरे लिए भगवान जैसे हैं।’

7. इंडिया बनाम पाकिस्तान लाइव स्ट्रीमिंग फ्री, U19 वर्ल्ड कप: सुपर सिक्स मैच कब और कहाँ देखें?

इंडिया बनाम पाकिस्तान, U19 वर्ल्ड कप 2026 सुपर सिक्स मैच दोपहर 1:00 बजे भारतीय समयानुसार पर शुरू होगा। मैच का टॉस दोपहर 12:30 बजे भारतीय समयानुसार पर होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। इंडिया बनाम पाकिस्तान, U19 वर्ल्ड कप 2026 सुपर सिक्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो-हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी।

8. वेस्टइंडीज ने बिजली-बारिश वाले रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 6 रनों से हराया

जोहान्सबर्ग में बारिश की वजह से 10 ओवर के रोमांचक मैच में, वेस्ट इंडीज ने शिमरोन हेटमायर के 22 गेंदों पर नाबाद 48 रन और शाई होप के 48 रनों की बदौलत 3 विकेट पर 114 रन बनाए, हालांकि बिजली गिरने की वजह से मैच पूरा नहीं हो पाया।

साउथ अफ्रीका ने डीएलएस मेथड से मिले 125 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट पर 118 रन बनाए, जिसमें क्विंटन डी कॉक ने 28 रन बनाए, लेकिन गुडाकेश मोती के 3-17 के प्रदर्शन ने उन्हें रोक दिया।

আরো ताजा खबर

15 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ICC ने 2027 ODI वर्ल्ड कप में ‘सुपर सीरीज’ और ‘सुपर सेवन’ का नया फॉर्मेट जोड़ा है इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2027...

SM Trends: 15 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) आईसीसी ने अगले साल होने वाले पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। यह 14 टीमों का...

ENG vs IND: कार्डिफ में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड? यहां देखें सभी आंकड़े

Cardiff in ODIs (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को वेल्स की राजधानी कार्डिफ के प्रसिद्ध सोफिया गार्डन्स मैदान...

2027 ODI वर्ल्ड कप: 14 की जगह खेलेंगी सिर्फ 12 टीमें? नया ‘सुपर सेवन’ नियम लाने की तैयारी में ICC

ICC Considers Trimming 2027 ODI World Cup to 12 Teams with New ‘Super Seven’ Stage (Image credit Twitter – X) इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर में बड़े बदलाव करने...