Skip to main content

ताजा खबर

IND vs NZ: तिरुवनंतपुरम में आई सूर्या की सुनामी, विराट-रोहित के एलीट क्लब में मारी एंट्री 

IND vs NZ: तिरुवनंतपुरम में आई सूर्या की सुनामी, विराट-रोहित के एलीट क्लब में मारी एंट्री 

Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने परिस्थिति के विरुद्ध टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद तूफानी में अंदाज में भारतीय खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी स्टार्ट की।

तो वहीं, मुकाबले में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद, नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया। कप्तान सूर्या ने 30 गेंदों में 4 चौके व 6 छक्कों की मदद से 63 रनों तूफानी पारी खेली। साथ ही जैसे ही सूर्या ने अपनी पारी का 33वां रन पूरा किया, वैसे ही वह विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ एक एलीट लिस्ट में शामिल हो गए।

बता दें कि मुकाबले में 33 रन बनाते ही सूर्या ने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 हजार रन पूरे किए। सूर्यकुमार से पहले भारत के लिए 3 हजार टी20आई रन सिर्फ विराट और रोहित ने ही बनाए हैं। साथ ही सूर्या वर्ल्ड क्रिकेट में 3 हजार रन बनाने वाले कुल 12वें खिलाड़ी भी बन गए।

ईशान किशन ने ठोका पहला टी20आई शतक

আরো ताजा खबर

GT vs PBKS, Top 10 Memes: गुजरात बनाम पंजाब मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, GT vs PBKS: top 10 memes (image via X) IPL 2026 के 46वें मैच में, गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए एक रोमांचक मुकाबले में, गुजरात...

IPL 2026: RR की 1.65 अरब डॉलर की मालिकाना डील पर मंडरा रहा है कानूनी संकट, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Rajasthan Royals’ new deal could face legal troubles from Kal Somani-led consortium (image via X) राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक में हुए बड़े बदलाव की इंक अभी ठीक...

चोटिल Nat Sciver-Brunt न्यूजीलैंड के ODI मैचों से बाहर, विश्व कप से पहले इंग्लैंड महिला टीम को तगड़ा झटका

Nat Sciver-Brunt ruled out of ODI series vs New Zealand (image via getty) इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान नैट सीवर-ब्रंट पिंडली में चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड महिला टीम के...

शुभमन गिल की होने वाली है शादी? गुजरात टाइटन्स के कप्तान ने शरमाते हुए दिया जवाब

IPL 2026: Danny Morrison and Shubman Gill (image via X) न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर डैनी मॉरिसन ने गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल को अचानक एक सवाल पूछकर चौंका दिया।...