Skip to main content

ताजा खबर

ICC T20 World Cup 2026: 3 टीमें जो खिताब जीतने की हैं प्रबल दावेदार 

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है। इस बार 20 देशों के बीच खेले जाने वाला बहुदेशीय टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू होने के लिए तैयार है।

टूर्नामेंट में पहली बार एसोशिएट टीम इटली खेलती हुई नजर आएगी, जबकि आईसीसी का फुल मेंबर बांग्लादेश सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से पीछे हट गया है। भारत टूर्नामेंट का गत चैंपियन है। टीम इंडिया ने यूएसए और वेस्टइंडीज की मेजबानी में हुए पिछले टी20 वर्ल्ड कप को रोहित शर्मा की कप्तानी में अपने नाम किया था।

इस बार की टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अपने खिताब की रक्षा करते हुए नजर आएगी। खैर, आइए जानते हैं उन 3 टीमों के बारे में जो इस बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं:

3. ऑस्ट्रेलिया

ICC T20 World Cup 2026: 3 टीमें जो खिताब जीतने की हैं प्रबल दावेदार 
ऑस्ट्रेलिया

एक बार की टी20 वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम, इस बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्राॅफी दूसरी बार उठाने की प्रबल दावेदारी पेश करती हुई नजर आ रही है। इस बार कंगारू हरफनमौला मिचेल मार्श की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे। 2021 टी20 वर्ल्ड कप की विजेता ऑस्ट्रेलिया को इस बार ग्रुप बी में सह-मेजबान श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड और ओमान के साथ रखा गया है।

2007 में खेले गए पहले सीजन से अब तक ऑस्ट्रेलिाय ने कुल 47 टी20 वर्ल्ड कप मैचों में भाग लिया है, जिसमें से उन्होंने 30 मैच जीते हैं। हालांकि, देखने लायक बात होगी कि स्टीव स्मिथ, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क जैसे दिग्गजों की अनुपस्थिति में टीम कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

2. साउथ अफ्रीका

ICC T20 World Cup 2026: 3 टीमें जो खिताब जीतने की हैं प्रबल दावेदार 
साउथ अफ्रीका

हमारी इस सूची में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ऐसी दूसरी टीम है, जो इस बार खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है। प्रोटियाज ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन उन्हें भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस बार साउथ अफ्रीका के पास टी20 क्रिकेट के कुछ स्पेशलिस्ट खिलाड़ी मौजूद हैं, जो उनका पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा कर सकते हैं।

3. भारत

ICC T20 World Cup 2026: 3 टीमें जो खिताब जीतने की हैं प्रबल दावेदार 
भारत

इसमें कोई शक नहीं कि ऑन पेपर टीम इंडिया 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम दिख रही है। उनके पास अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी हैं, जो इस समय शीर्ष टी20 बल्लेबाजों में शुमार हैं। गेंदबाजी की बात करें तो, उनके पास जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में एक दमदार आक्रमण है, साथ ही अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव भी हैं।

इस खिलाड़ियों की मौजूदगी से हम कह सकते हैं कि मैन इन ब्लू इस बार घर पर टूर्नामेंट जीतकर, इतिहास के साथ कई रिकाॅर्ड्स को अपने नाम कर सकते हैं।

আরো ताजा खबर

ऐसे मामलों में बोर्ड की कोई भूमिका नहीं – वैभव सूर्यवंशी विवाद पर BCCI ने साफ किया अपना रुख

Vaibhav Sooryavanshi Devajit Saikia (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में खेले गए मुकाबले के दौरान युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी विवादों में घिर...

SM Trends: 18 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवाजीत सैकिया का कहना है कि अगले सीजन से आईपीएल 10 मार्च को शुरू हो सकता है और 15 मई तक...

क्या 2027 सीजन से IPL में 94 मैच होंगे? BCCI अध्यक्ष ने दिया फाइनल जवाब

Indian Premier League 2026 (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2026 सीजन के बाद से यह चर्चा चल रही थी कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

IND vs AFG 2026: भारतीय टीम को सुलझानी होगी स्पिन डिपार्टमेंट की गुत्थी – सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि टीम इंडिया को अपने स्पिन विभाग को लेकर जल्द फैसला...