Skip to main content

ताजा खबर

U19 World Cup: विहान मल्होत्रा के शतक से भारत की जिम्बाब्वे पर 204 रन की बड़ी जीत

Vihaan Malhotra (Image credit Twitter - X)
Vihaan Malhotra (Image credit Twitter – X)

अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स मुकाबले में भारत ने मेजबान जिम्बाब्वे को एकतरफा अंदाज में 204 रनों से करारी शिकस्त दी। बुलावायो में खेले गए इस मुकाबले में भारत की शानदार जीत के हीरो रहे विहान मल्होत्रा, जिन्होंने बेहतरीन शतक जड़ते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

भारत की शुरुआत तेज रही। ओपनर एरॉन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी ने पहले चार ओवरों में बिना विकेट गंवाए 44 रन जोड़ दिए। हालांकि, इसके बाद एरॉन जॉर्ज आउट हो गए, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखते हुए तेज अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद जिम्बाब्वे ने वापसी करते हुए लगातार विकेट झटके और भारत का स्कोर 130/4 तक पहुंचा दिया।

इस मुश्किल समय में विहान मल्होत्रा और अभिज्ञान कुंडू ने पारी को संभाला। दोनों के बीच शानदार शतकीय साझेदारी हुई। अभिज्ञान कुंडू ने अर्धशतक लगाया, जबकि विहान मल्होत्रा अंत तक डटे रहे।

उन्होंने नाबाद 109 रन बनाए और निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाया। अंत में खिलान पटेल की 12 गेंदों पर तेज 30 रन की पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 352/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया।

भारतीय गेंदबाजों का कहर, जिम्बाब्वे 148 पर ढेर – पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया

352 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरी ही गेंद पर उनका पहला विकेट गिर गया। शीर्ष चार में से तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। भारतीय गेंदबाज आरएस अंबरीश और हेनिल पटेल ने शुरुआती झटके दिए। लीरॉय चिवाउला ने जरूर संघर्ष करते हुए अर्धशतक लगाया, लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिला।

कप्तान आयुष म्हात्रे ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 3 विकेट झटके। इसके बाद उधव मोहन ने दो विकेट लेकर जिम्बाब्वे की पारी को 38वें ओवर में 148 रन पर समेट दिया।

इससे पहले पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुकाबले में पाकिस्तान ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 110 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 17.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। समीर मिन्हास ने नाबाद 76 रन की शानदार पारी खेली।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 6 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने साथी खिलाड़ी तिलक वर्मा के साथ, कामख्या देवी...

IPL 2026: CSK की हार पर अंबाती रायडू का बोल्ड बयान कहा ‘गलत प्लानिंग कर रही है टीम’

IPL 2026 CSK Ambati Rayudu (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ एक बड़े मुकाबले में हार का...

IPL 2026 में कब लौटेंगे एमएस धोनी? CSK कैप्टन ने दिया बड़ा अपडेट

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) एमएस धोनी के फैंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बेंगलुरु में...

IPL 2026: KKR vs PBKS मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें 

KKR vs PBKS (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 का 12वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच 6...