Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप से भारत की तैयारियों को करारा झटका, वनडे के बाद वाॅशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड टी20 से भी हुए बाहर 

टी20 वर्ल्ड कप से भारत की तैयारियों को करारा झटका, वनडे के बाद वाॅशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड टी20 से भी हुए बाहर 

Washington Sundar (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को करारा झटका लगा है। बता दें कि इंजरी की वजह से हरफनमौला खिलाड़ी वाॅशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। यह खबर ऐसे समय में सामने आई है, जबकि टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में कुछ ही समय बचा है।

गौरतलब है कि सुंदर को यह चोट न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच के दौरान लगी थी, जब वह गेंदबाजी कर रहे थे। बगल में लगी चोट की वजह से उन्होंने सिर्फ पांच ओवर ही गेंदबाजी की और मुकाबले में बल्लेबाजी करने एकदम आखिर में उतरे, जहां उन्होंने 7 गेंदों में 7 रन बनाए और भारत को चार विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

हालांकि, इस मुकाबले के बाद जब ऑलराउंडर खिलाड़ी की चोट का आकलन किया गया, तो उन्हें न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा। तो वहीं, अब चोट की गंभीरता को देखते और टी20 वर्ल्ड कप से पहले कोई जोखिम ना लेते हुए, सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 जनवरी से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज से भी बाहर होना पड़ा है।

वनडे सीरीज में सुंदर के रिप्लेसमेंट के तौर पर आयुष बडोनी को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। संभावना है कि सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी कुछ मैचों में हिस्सा ले पाएं। फिलहाल खिलाड़ी को 2 हफ्ते आराम करने की सलाह दी गई है और अब वह बीसीसीआई के बेंगलुरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी रिहैब प्रक्रिया शुरू करेंगे।

तिलक वर्मा भी हो चुके हैं इंजर्ड

तो वहीं, यह भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप से पहले अच्छे संकेत नहीं हैं। सुंदर के आगामी टी20 सीरीज से बाहर होने से पहले युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा भी न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले कुछ मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। खिलाड़ी की हाल में ही एक सर्जरी हुई है, जिससे रिकवर होने में उन्हें कम से कम 3 हफ्ते का समय लगने वाला है।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: भारत बनाम बांग्लादेश मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND W vs BAN W: match preview (image via getty) आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक बेहद अहम मुकाबले में, भारतीय महिला टीम 25 जून, गुरुवार को मैनचेस्टर...

‘ऐसा तो होना ही था’ – ऋषभ पंत की DC में वापसी पर डेविड वॉर्नर ने लिए मजे! टीम मालिक पार्थ जिंदल के पोस्ट पर किया ये कमेंट

David Warner Reacts to Rishabh Pant’s DC Homecoming Trade (image via X) दिल्ली कैपिटल्स के को-ओनर पार्थ जिंदल ने ऋषभ पंत का स्वागत करते हुए और कुलदीप यादव को विदाई...

ENG vs NZ: “हम अच्छे दोस्त हैं” – कप्तान बेन स्टोक्स की वापसी पर कोच ब्रेंडन मैकुलम ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी

ENG vs NZ: Brendon McCullum opens up on working relations with returning England captain Ben Stokes (image via getty) ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड...

24 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में स्टोक्स और एटकिंसन समेत चार बदलाव किए गए हैं इंग्लैंड ने ट्रेंट...