Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश में IPL प्रसारण बैन से लीग की कमाई में नहीं पड़ेगा कोई फर्क: रिपोर्ट्स

बांग्लादेश में IPL प्रसारण बैन से लीग की कमाई में नहीं पड़ेगा कोई फर्क: रिपोर्ट्स

IPL 2025 Trophy (Image Credit- Twitter X)

बांग्लादेश सरकार द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के टेलीविजन और ब्रॉडकास्ट प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने के फैसले को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस फैसले के बाद कई लोगों ने सवाल उठाए कि क्या इससे दुनिया की सबसे अमीर टी20 लीग की कमाई पर कोई असर पड़ेगा। हालांकि, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस कदम से IPL की आय पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा।

यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से पहले रिलीज किया। मुस्तफिजुर को KKR ने 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन बाद में BCCI के निर्देशों के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। इसी विवाद के बीच बांग्लादेश सरकार ने IPL के प्रसारण पर बैन लगाने का फैसला किया।

हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि बांग्लादेश जैसे बाजार से IPL की कमाई को कोई बड़ा झटका नहीं लगेगा। डी एंड पी एडवाइजरी सर्विसेज के मैनेजिंग पार्टनर संतोष एन के अनुसार, बांग्लादेश में IPL का प्रसारण बंद होने से न तो BCCI की आय प्रभावित होगी और न ही ब्रॉडकास्टर्स द्वारा दी जाने वाली फीस में कोई बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि IPL का बिजनेस मॉडल इतना मजबूत है कि एक देश में बैन लगने से उसकी आर्थिक स्थिति पर असर नहीं पड़ता।

बैन से IPL नहीं बल्कि बांग्लादेशी विज्ञापनदाताओं को होगा नुकसान

टीआरए रिसर्च के सीईओ एन चंद्रमौली ने भी इसी तरह की राय दी। उनका कहना है कि भले ही बांग्लादेश एक अहम क्रिकेट खेलने वाला देश हो, लेकिन IPL की कुल कमाई पर इसका असर न के बराबर होगा। अगर किसी स्तर पर विज्ञापन से जुड़ा नुकसान होता भी है, तो अन्य ब्रांड्स आगे आकर उस खाली जगह को भर देंगे। IPL की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और मौजूदा स्पॉन्सर्स भी आने वाले सीजन में अपने विज्ञापन खर्च को बढ़ा सकते हैं।

हालांकि, इस पूरे मामले का असर क्रिकेट कैलेंडर पर पड़ सकता है। खबर है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) भारत में खेले जाने वाले अपने मैचों से हटने के विकल्प पर विचार कर रहा है और ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपने मुकाबले श्रीलंका शिफ्ट कराने की मांग कर चुका है।

ब्रॉडकास्टिंग कॉन्ट्रैक्ट की बात करें तो बांग्लादेश में T-Sports के पास 2027 तक IPL के प्रसारण अधिकार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर मैचों का प्रसारण नहीं भी होता है, तब भी ब्रॉडकास्टर को तय भुगतान करना होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बैन से IPL को नहीं, बल्कि बांग्लादेशी विज्ञापनदाताओं को ज्यादा नुकसान होगा।

আরো ताजा खबर

IRE vs IND, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी, वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका; प्लेइंग XI पर डालें नजर

IRE vs IND, 1st T20I: india opted to bowl first (image via SonyLiv) बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेली जा रही दो मैचों की टी20आई सीरीज के पहले...

26 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IRE vs IND 1st T20I, Weather Report: बेलफास्ट में मौसम का मिजाज खराब, भारत के पहले टी20 मैच में बारिश बन सकती...

IPL 2027: हार्दिक पंड्या के बदले निकोलस पूरन! आकाश चोपड़ा ने मुंबई और लखनऊ के बीच बताई बड़ी डील

Aakash Chopra Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर और...

SM Trends: 26 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 15 साल के शानदार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आयरलैंड के खिलाफ टी20आई सीरीज से पहले बेलफास्ट, आयरलैंड में सीनियर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के...