Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का बड़ा कदम, विक्रम राठौर को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया 

टी20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का बड़ा कदम, विक्रम राठौर को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया 

Vikram Rathour (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि श्रीलंका ने पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर को आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। गौरतलब है कि आगामी मल्टीनेशन टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका मिलकर होस्ट कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा।

खैर, इससे पहले श्रीलंका ने बड़ा कदम उठाया है और अनुभवी कोच को टीम सेटअप में शामिल किया है। बता दें कि विक्रम ने लंबे समय तक राहुल द्रविड़ के साथ टीम इंडिया में बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभाई है। राठौर की कोचिंग में भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 और टी20 वर्ल्ड कप 2024 अपने नाम किया है। साथ ही भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में फाइनल तक का भी सफर तय किया था।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की इस नियुक्ति के बाद संभावना है कि श्रीलंका टीम की बल्लेबाजी में एक अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिल सकता है। बता दें कि विक्रम राठौर 15 जनवरी को श्रीलंका क्रिकेट टीम से जुड़ेंगे। वह भारतीय टीम के साथ 2019 से लेकर 2024 तक काम करते हुए नजर आए थे।

दासुन शनाका होंगे टीम के कप्तान

दूसरी ओर, हाल में ही श्रीलंका ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। अनुभवी ऑलराउंडर दासुन शनाका को टीम की कमान सौंपी गई है। चरित असलंका को कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है, जिससे वह अपनी बल्लेबाजी पर अधिक ध्यान दे सकें।

हालांकि, श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। इस सीरीज की शुरुआत 7 जनवरी से होगी। यह श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों के लिए ही टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी तैयारियों को पुख्ता करने का आखिरी मौका होगा। टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका अपना पहला मैच 8 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी।

আরো ताजा खबर

मुंबई इंडियंस के पास ‘दो आंद्रे रसेल’ जैसे खिलाड़ी, फाफ डु प्लेसिस का बड़ा बयान

Mumbai Indians (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस को लेकर बड़ी चर्चा हो रही है। टीम ने 2020 के बाद से खिताब नहीं जीता है,...

भारत और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी दक्षिण अफ्रीका महिला टीम, मल्टी-फॉर्मेट सीरीज का हुआ ऐलान

South Africa Women (Image credit Twitter – X) क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस साल के अंत में एक बड़ी मल्टी-फॉर्मेट सीरीज की घोषणा की है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका महिला टीम पहले...

IPL 2026: चैंपियन खिलाड़ी ज्यादा समय तक फॉर्म से बाहर नहीं रहते – जस्टिन लैंगर का पंत पर बड़ा बयान

Rishabh Pant LSG coach Justin Langer (Image credit Twitter – X) ऋषभ पंत एक बार फिर शानदार फॉर्म में लौटने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। जस्टिन लैंगर ने हाल ही...

20 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. NZ W vs SA W 2026, 3rd T20I: न्यूजीलैंड की आसान जीत में ऑलराउंडर सोफी डिवाइन ने किया शानदार प्रदर्शन सोफी डिवाइन के...