
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
1. टी20 क्रिकेट में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे सूर्यकुमार यादव को मिला रिकी पोंटिंग से गुरूमंत्र, दी खास सलाह
पिछले कुछ समय से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला कुछ खास रंग में नजर नहीं आया है। इस लीन पैच का सामना कर रहे सूर्यकुमार यादव को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग से एक अहम सलाह मिली है, जो आगामी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सूर्या के लिए किसी गुरूमंत्र से कम नहीं है।
पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू पर कहा- “उनकी हालिया फॉर्म को देखते हुए यह मेरे लिए भी उतना ही बड़ा आश्चर्य है। वह लंबे समय से टी20 क्रिकेट में भारत के लिए एक ठोस और लगातार योगदान देने वाले खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन हाल ही में वह अपनी पुरानी लय नहीं पकड़ पा रहे हैं। वह एक दिलचस्प खिलाड़ी है क्योंकि जब मैंने उसे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते देखा है, तो उसे लय में आने में छह, आठ या दस गेंदें लगती हैं और फिर वह पूरी ताकत से खेलता है। वह अपने सभी शॉट्स खेलता है और खुद पर भरोसा रखता है, और कुछ हद तक ट्रैविस हेड की तरह है, जहां ऐसा लगता है कि उन्हें आउट होने का कभी डर नहीं लगता।”
2. Shikhar Dhawan की शादी का ऐलान! लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ रचाएंगे ब्याह
पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन फरवरी 2026 में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी करने वाले हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी की रस्में फरवरी के तीसरे हफ्ते में दिल्ली-एनसीआर इलाके में होंगी और उम्मीद है कि यह एक शानदार आयोजन होगा जिसमें क्रिकेट और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी।
3. AUS vs ENG 5th Test, Day 3: तीसरे दिन के खेल के बाद, ऑस्ट्रेलिया 134 रनों से आगे
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल शानदार स्थिति में खत्म किया, पहली पारी में उसने 134 रनों की बढ़त बना ली थी। स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हेड मेजबान टीम के लिए दिन के स्टार खिलाड़ी रहे। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, और इंग्लैंड की बची-खुची उम्मीदों को सिस्टमैटिक तरीके से खत्म कर दिया। उन्होंने पहली पारी की कमी को कुशलता से पूरा किया और खेल खत्म होने तक 134 रन की, बड़ी बढ़त बना ली। ट्रैविस हेड ने सुबह के सेशन में तेज गति से रन बनाए, और अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए एक जबरदस्त शतक लगाया, जिसके बाद वह 163 रन बनाकर आउट हो गए।
4. रोहित शर्मा, हरमनप्रीत कौर और दीपिका टीसी का रिलाएंस फाउंडेशन ने किया खास सम्मान
रिलायंस फाउंडेशन ने सोमवार, 5 जनवरी को मुंबई में ‘यूनाइटेड इन ट्रायम्फ’ नामक एक भव्य समारोह का आयोजन किया। इस खास कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ियों और टीमों को उनके ऐतिहासिक कारनामों के लिए सम्मानित करना था। इस स्टार-स्टडेड इवेंट में भारत को वर्ल्ड कप दिलाने वाले तीन कप्तान रोहित शर्मा, हरमनप्रीत कौर और दीपिका टीसी एक ही मंच पर नजर आए। तीनों कप्तानों के साथ रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी भी मंच पर मौजूद रहीं। यह पल भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास रहा, क्योंकि पुरुष, महिला और ब्लाइंड क्रिकेट टीम तीनों की उपलब्धियों को एक साथ सेलिब्रेट किया गया।
5. WPL 2026: इन 3 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें
WPL 2026 में इस बार युवा और अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका होगा। मेगा ऑक्शन में जहां बड़े नामों पर जमकर बोली लगी, वहीं घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाली कई नई प्रतिभाओं ने भी फ्रेंचाइज़ियों का ध्यान खींचा।
यही खिलाड़ी आने वाले सीजन में अपनी चमक बिखेरकर राष्ट्रीय टीम तक का सफर तय कर सकती हैं। तो आइए ऐसे ही 3 अनकैप्ड खिलाड़ियों के बारे में जानें जो आगामी सीजन में सुर्खियां बटोर सकते हैं: 1. दीया यादव, 2. मिल्ली इलिंगवर्थ, 3. अनुष्का शर्मा
6. क्या मुस्तफिजुर रहमान के बाहर होने पर IPL गवर्निंग काउंसिल से ली गई थी सलाह?
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिज़ुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से रिलीज करने के फैसले से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह फैसला लेने से पहले न तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सीनियर अधिकारियों और न ही आईपीएल गवर्निंग काउंसिल से सलाह ली गई थी।
मुस्तफिजुर को आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, कुछ ही हफ़्तों बाद, बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी को बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को अपनी टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया।
7. अंबाती रायडू के घर खुशी की लहर, तीसरी बार पिता बना पूर्व क्रिकेटर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू तीसरी बार पिता बन गए हैं। बता दें कि 40 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर के घर एक नन्हा बेटा आया है। रायडू ने पिता बनने की जानकारी को सार्वजनिक किया और अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट शेयर कर जानकारी दी।
इसको लेकर रायडू ने अस्पताल से एक सेल्फी क्रिकेट फैंस के साथ साझा की जिसमें उनकी पत्नी और नवजात शिशु स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में रायूड ने लिखा “बेटे का आशीर्वाद पाकर बहुत खुश हूं।”
8. ‘जेमिमा रोड्रिग्ज को भारत का अगला कप्तान होना चाहिए’ – मैरिजेन कैप ने जेमिमा की लीडरशिप काबिलियत की तारीफ की
क्रिकबज को दिए एक इंटरव्यू में कैप ने कहा, “मैंने असल में कुछ साल पहले कहा था कि जेमिमा को भारत की अगली कप्तान बनना चाहिए। वह हमेशा से एक लीडर रही हैं। उनकी पर्सनैलिटी, जिस तरह से वह लोगों को साथ लाती हैं, केयरिंग फैक्टर, यह सब मायने रखता है। अनुभवी कप्तानों को भी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। जेमिमा के आस-पास बहुत सारे सीनियर खिलाड़ी हैं, और मुझे लगता है कि वह इस मौके को दोनों हाथों से भुनाएंगी।”
9. ‘चार रन से ज्यादा चार ओवर मायने रखते हैं’ – जब एमएस धोनी की सलाह ने ड्वेन ब्रावो को हैरान कर दिया
ब्रावो ने ‘बियर्ड बिफोर विकेट’ पॉडकास्ट पर बताया, “फिर 2018 में, जब हम बैन के बाद वापस आए, तो मैंने लॉन्ग-ऑन पर फील्डिंग करते समय एक गेंद के लिए डाइव लगाई। जाहिर है, मैं 34 साल से ज़्यादा का था। उन्होंने मुझे रिंग में बुलाया, और ओवर के बाद, जब वह पास से गुजरे, तो उन्होंने मुझसे कहा, ‘मेरे क्रिकेट मैदान पर फिर कभी डाइव मत लगाना। तुम्हारे चार ओवर चार रन बचाने से ज़्यादा जरूरी हैं।’ जब उन्होंने यह कहा, तो मैं हैरान रह गया।”
WPL 2026, RCB W vs DC W: खिताबी मुकाबले से पहले जाने वडोदरा की पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI पर भी डालें नजर
5 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
T20 World Cup 2026 के लिए एबी डिविलियर्स ने चुने सेमीफाइनलिस्ट, ऑस्ट्रेलिया को किया नजरअंदाज!
टी20 वर्ल्ड कप वॉर्म-अप: संजू सैमसन बाहर, अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन ओपनर

