Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश ने किया टीम का ऐलान, आईपीएल से रिलीज किए गए गेंदबाज को मिली जगह 

टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश ने किया टीम का ऐलान, आईपीएल से रिलीज किए गए गेंदबाज को मिली जगह 

Bangladesh (Image Credit- Twitter X)

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने आज 4 जनवरी को आगामी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान एक बार फिर से अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास के हाथों में सौंपी गई है, जबकि उनकी मदद के लिए मोहम्मद सैफ हसन को उपकप्तान बनाया गया है।

इसके अलावा इस टीम में हाल में ही आईपीएल 2026 से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) द्वारा रिलीज किए गए अनुभवी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को शामिल किया गया है। साथ ही तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद की भी नेशनल टीम में वापसी हुई है, जो आयरलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज और इंटरनेशनल लीग टी20 में शारजाह वाॅरियर्स के लिए नहीं खेल पाए थे। गौरतलब है कि इस बार टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच श्रीलंका और भारत की सह-मेजबानी में खेला जाएगा।

इसके अलावा इस टीम में विकेटकीपर जाकेर अली व महीदुल इस्लाम इकाॅन अपनी जगह पक्की करने में असफल रहे हैं। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को ग्रुप सी में रखा गया है, जिसमें वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, नेपाल और इटली शामिल है।

तो वहीं, टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही दिन बांग्लादेश को अपना पहला मैच दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेलना है। इसके बाद 9 फरवरी को बांग्लादेश, इटली के खिलाफ इसी मैदान पर अपना दूसरा मैच खेलेगी।

साथ ही बांग्लादेश को तीसरा मैच 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर ही खेलना है। इसके बाद बांग्ला टाइगर्स अपना आखिरी लीग मैच नेपाल के साथ 17 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलते हुए नजर आएंगे।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम

लिटन कुमार दास (कप्तान), मोहम्मद सैफ हसन (उप-कप्तान), तंजीद हसन, मोहम्मद परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, मेहदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मोहम्मद शैफुद्दीन, शोरफुल इस्लाम

আরো ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर, गौतम गंभीर का नाम भी शामिल!

Top 5 Longest Sixes in IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने अपनी जोरदार बैटिंग से फैंस को खूब रोमांचित किया है, और स्टेडियम की बाउंड्री...

‘हार के बाद किसी एक को दोष देना बंद करे पाकिस्तान’ चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद का बड़ा बयान

Pakistan Aaqib Javed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद का मानना है कि खराब प्रदर्शन के बाद हर बार किसी...

NZ vs SA 2026, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

NZ vs SA 2026, 1st T20I (image via getty) न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20आई मैच में, प्रोटियाज ने ब्लैक कैप्स को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों...

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...