
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)
1. IND W vs SL W: भारत ने श्रीलंका को 5वें टी20 मैच में 15 रनों से हराया, सीरीज में किया 5-0 से क्लीनस्वीप
भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज 30, मंगलवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले को मेजबान टीम इंडिया ने 15 रनों से अपने नाम कर लिया। साथ ही इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज को भी 5-0 से अपने नाम कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 176 रनों का एक मजबूत लक्ष्य रखा। लेकिन जब श्रीलंका इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवरों में सिर्फ 160 रन ही बना पाई।
2. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका क्रिकेट का बड़ा कदम, लसिथ मलिंगा बने फास्ट बॉलिंग कंसल्टेंट
आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए एक अहम कदम उठाया है। श्रीलंका क्रिकेट ने टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को राष्ट्रीय पुरुष टीम का अंतरिम फास्ट बॉलिंग कंसल्टेंट नियुक्त किया है। यह नियुक्ति खास तौर पर टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर की गई है।
3. न्यूजीलैंड सीरीज से पहले सूर्यकुमार यादव ने तिरुमला में टेका माथा, पत्नी देविशा के साथ किए दर्शन
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज से पहले आध्यात्मिक आशीर्वाद लेने के लिए आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर का दौरा किया। इस खास मौके पर उनकी पत्नी देविशा शेट्टी भी उनके साथ मौजूद रहीं। दोनों ने वैकुंठ एकादशी के पावन अवसर पर भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना की।
4. खालिदा जिया के निधन से बांग्लादेश में शोक, बीसीबी ने बीपीएल के मैच किए रद्द
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बड़ा फैसला लेते हुए मंगलवार को होने वाले बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के सभी मैच रद्द कर दिए हैं। यह जानकारी क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के जरिए सामने आई है। खालिदा जिया का निधन मंगलवार सुबह हुआ, जिसके कुछ ही घंटों बाद बीसीबी ने यह फैसला लिया।
5. T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने प्रोविजनल टीम का ऐलान किया; हैरी ब्रूक करेंगे कप्तानी
फरवरी में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के आगामी दौरे के लिए व्हाइट-बॉल सीरीज़ और उसके बाद होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पुरुष टीमों की घोषणा कर दी है। हैरी ब्रूक सभी टीमों के कप्तान होंगे, जबकि जोस बटलर भी टीम में मौजूद प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं।
टी20 टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स*, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड
वनडे टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, ज़ैक क्रॉली, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, ल्यूक वुड
6. हरभजन सिंह ने T20 WC 2026 को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, इन चार टीमों को सेमीफाइनल में जगह देकर चौंकाया
भारतीय टीम के दिग्गज स्पिन स्टार हरभजन सिंह ने लेजेंड्स 90 की रिलीज के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल के लिए 4 टीमों का चुनाव किया है। हरभजन ने सबसे पहले टीम इंडिया को साल 2026 का चैंपियन बताया और इसके साथ ही सेमीफाइनल के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान को जगह दी है।
7. ‘एशिया कप ट्रॉफी लेनी है, तो भारत को यह करना ही होगा’, बेशर्मी पर उतरे पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पिछले दिनों खेले गए एशिया कप की विजेता ट्रॉफी 2025 को निहायत ही बेशर्मी और जिद पर अड़ गए हैं। नकवी ने बताया कि अगर भारत टी20 एशिया कप की ट्रॉफी चाहता है, तो उसे यह ट्रॉफी दुबई में उनसे ही लेनी होगी। नकवी ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट से कहा, ‘ट्रॉफी सौंपने को लेकर यथास्थिति बनी हुई है। अगर भारत ट्रॉफी चाहता है, तो उसे अपने कप्तान को दुबई भेजना होगा और मुझसे ट्रॉफी लेनी होगी।’
8. न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकाॅर्ड तोड़ सकते हैं विराट कोहली
न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 दिसंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में विराट कोहली की नजर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड पर रहेगी। कोहली इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका खिलाफ वाले प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके कोहली वनडे फॉर्मेट में अपने प्रदर्शन से जलवा बिखेर रहे हैं। बता दें कि विराट अपने 28 हजार इंटरनेशनल रन पूरे करने से अब केवल 25 रन पीछे हैं। जैसे ही वह यह आंकड़ा पार करेंगे, वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे और पारियों के लिहाज से मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का सबसे तेज 28 हजार इंटरनेशनल रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
ICC U19 WC 2026, Final: छठा खिताब जीतने की कोशिश में भारत, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI पर डालें एक नजर
6 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
WPL 2026, RCB W vs DC W: खिताबी मुकाबले से पहले जाने वडोदरा की पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI पर भी डालें नजर
5 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

