
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)
1. देवदत्त पडिक्कल की 147 रनों की पारी के दम पर, कर्नाटक ने चेज कर दिया लिस्ट ए इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टारगेट
विजय हजारे ट्राॅफी के 33वें सीजन के शुरू होने के साथ ही रिकाॅर्ड टूटना और बनना भी शुरू हो गया। आज 24 दिसंबर को खेल के पहले दिन ही कर्नाटक टीम ने उस समय इतिहास रच दिया, जब उन्होंने झारखंड के खिलाफ 413 रनों का टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया।
इसके साथ ही कर्नाटक अब लिस्ट ए क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ा टारगेट चेज करने वाली दूसरी टीम बन गई है। साथ ही कर्नाटक के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 118 गेंदों में 10 चौके व 7 छक्कों की मदद से 147 रनों की शानदार पारी खेली, जिसकी वजह से यह टारगेट सफल चेज हो पाया।
2. ‘शुभमन गिल को T20I में सपोर्ट करना समय की बर्बादी रही है’ – पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने टीम मैनेजमेंट की आलोचना की
कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा, “वे जानते थे कि बेहतर खिलाड़ी थे, मैं सिर्फ टी20 फॉर्मेट की बात कर रहा हूं। गिल से बेहतर खिलाड़ी थे। यह सेलेक्टर्स की गलती थी। उन्होंने गलती की है और भारतीय क्रिकेट पीछे चला गया है। दो-तीन महीने के लिए आप जायसवाल, सैमसन और जितेश में इन्वेस्ट कर सकते थे।” उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि [गिल को ड्रॉप करना] सही फैसला था। यह देर से आया, लेकिन सही था। प्लानिंग जीरो थी। प्लानिंग के नाम पर यह समय की बर्बादी थी।
3. VHT 2025-26: 15 साल बाद विराट कोहली की विजय हजारे में धमाकेदार वापसी, जड़ा धुआंदार शतक!
विराट कोहली ने 15 साल के गैप के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार वापसी की, और 24 दिसंबर 2025 को बेंगलुरु में आंध्र प्रदेश के खिलाफ दिल्ली के लिए एक शानदार सेंचुरी बनाई। यह ऐतिहासिक पारी फरवरी 2010 के बाद दिल्ली के लिए उनका पहला लिस्ट ए मैच था, और यह मैच घरेलू क्रिकेट फैंस के लिए एक शानदार नजारा था क्योंकि कोहली ऋषभ पंत और इशांत शर्मा जैसे दूसरे सितारों के साथ खेले।
4. विराट कोहली की कप्तानी से थी ढेर सारी उम्मीदें, लेकिन आखिरकार निराशा ही मिली: IPL जीतने वाले कोच का बड़ा बयान
टाॅम मूडी, जो 2016 में जब सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर आईपीएल जीता था, तब हेड कोच थे, उन्होंने कहा कि कोहली की कप्तानी की शुरुआत बहुत उम्मीदों के साथ हुई थी, लेकिन नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। जियोहॉटस्टार के राइज ऑफ चैंपियंस पर मूडी ने कहा, “विराट कोहली का दौर बहुत ज्यादा उम्मीदों का दौर था, लेकिन आखिरकार, निराशा ही हाथ लगी।”
5. IND W vs SL W 2025: शेफाली वर्मा ने स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा को पछाड़ा इस एलीट सूची में हुई शामिल
विशाखापत्तनम में पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टी20आई में श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ मैच जिताने वाली परफॉर्मेंस के बाद टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज शेफाली वर्मा महिला टी20आई में भारत के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं।
शेफाली की श्रीलंका के खिलाफ 34 गेंदों में नाबाद 69 रन की पारी ने 23 दिसंबर को भारत को शानदार तरीके से जीत दिलाई। शेफाली की इस शानदार पारी में 11 चौके और एक छक्का शामिल था। शेफाली ने जेमिमा रोड्रिग्स, स्मृति मंधाना और दीप्ति जैसी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया; इन सभी ने 20-ओवर फॉर्मेट में सात-सात बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है।
6. स्वास्तिक सामल ने विजय हजारे में दोहरा शतक जड़कर, जायसवाल को इस मामले में छोड़ा पीछे
विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दिन विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के साथ कई युवा खिलाड़ियों ने शतक जड़े और नाम बनाया। तो वहीं, इस लिस्ट में एक नाम ओडिशा के स्वास्तिक सामल का भी शामिल है। ओडिशा के इस सलामी बल्लेबाज ने सौराष्ट्र के खिलाफ 212 रनों की धमाकेदार पारी खेली। हालांकि, उनकी टीम को इसके बावजूद हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 212 रनों की शानदार पारी के साथ उन्होंने यशस्वी जायसवाल (203) को विजय हजारे में सर्वाधिक स्कोर बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। सामल अब ऑलटाइम पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं।
7. मुकाबला शुरू होने से पहले ही स्टीव स्मिथ को आने लगा था चक्कर, कहा- दिख नहीं रही गेंद
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में कान की समस्या के कारण नहीं खेल सके थे। स्मिथ ने चौथे टेस्ट से पहले अब अपनी हेल्थ को लेकर खुलकर बातचीत की। स्मिथ ने बताया कि मैच से पहले ‘वर्टिगो’ (चक्कर आने की समस्या) के कारण उन्हें एडिलेड टेस्ट से बाहर होना पड़ा था। 36 वर्षीय स्मिथ ने बताया कि इस समस्या के चलते वह गेंद पर फोकस नहीं कर पा रहे थे और उन्हें सिर भारी महसूस हो रहा था। स्मिथ की अनुपस्थिति में उस्मान ख्वाजा ने टीम में उनकी जगह ली और शानदार प्रदर्शन किया।
8. VHT 2025-26: विग्नेश पुथुर ने रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
बुधवार 24 दिसंबर से शुरू हुए घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे के पहले ही दिन बड़े क्रिकेट रिकाॅर्ड्स देखने को मिले। तो वहीं, अब इस लिस्ट में नया नाम केरल के विग्नेश पुथुर का भी जुड़ गया है, जिन्होंने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए अपना नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज करा लिया। केरल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले विग्नेश ने बुधवार को अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में त्रिपुरा के खिलाफ मैच में 6 कैच लपककर इतिहास रच दिया। इस कारनामे से विग्नेश ने 25 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले सिर्फ 21 खिलाड़ी एक मैच में अधिकतम पांच कैच ही लपक पाए थे, लेकिन पुथुर ने 6 कैच लेकर ये रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया।
WPL 2026: RCB महिला टीम की दूसरी खिताबी जीत से पहले विराट कोहली ने टीम को दिया था खास मैसेज
इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार अंडर 19 चैंपियन बनी टीम इंडिया, सूर्यवंशी रहे फाइनल के हीरो
T20 WC शुरू होने से पहले ही भारत को लग सकता है बड़ा झटका, ये गेंदबाज बाहर होने की कगार पर
T20 WC 2026: इन 3 खिलाड़ियों के बलबूते टूर्नामेंट जीत सकती है पाकिस्तान

