Skip to main content

ताजा खबर

23 दिसंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

23 दिसंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. पाक पीएम शहबाज शरीफ का ऐलान: U19 एशिया कप विजेता पाक टीम को 10 मिलियन कैश प्राइज इनाम

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एशिया कप 2025 में शानदार जीत के बाद देश की विजयी अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए नकद इनाम की घोषणा की है। युवा पाकिस्तानी टीम ने फाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत को 191 रनों से हराया, जिससे पूरे देश में जश्न मनाया गया और सरकार ने भी टीम को आधिकारिक तौर पर सम्मानित किया।

शरीफ ने सोमवार को इस्लामाबाद में खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक खास रिसेप्शन के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने टीम के हर सदस्य के लिए 10 मिलियन PKR (लगभग 32 लाख रुपये या 36,000 अमेरिकी डॉलर) के नकद इनाम की घोषणा की, जो पाकिस्तान क्रिकेट में जूनियर लेवल पर शायद ही कभी देखने को मिलता है।

2. WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालेंगी जेमिमा रॉड्रिग्स? लेंगी मेग लैनिंग की जगह!

जेमिमा रोड्रिग्स आने वाले वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स वीमेन की कप्तानी करती नजर आ सकती हैं। यह पहली बार होगा जब टीम की कमान मेग लैनिंग के बाद किसी नई फुल-टाइम कप्तान को सौंपी जाएगी, जिन्होंने टीम को लगातार तीन फाइनल तक पहुंचाया था। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने लैनिंग से अलग होने का फैसला किया, जिससे जेमिमा को कप्तानी सौंपने का रास्ता साफ हो गया।

3. इस वजह से हुआ ईशान किशन का टी20 वर्ल्ड कप टीम में चयन, पूर्व सेलेक्टर ने बताई बड़ी वजह

हाल में ही श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- मुझे यशस्वी जायसवाल के लिए खराब लग रहा है। वह दुर्भाग्यशाली रहे, लेकिन फायदा यह हुआ कि टीम को ओपनर के साथ-साथ विकेटकीपर मिल गया। यही वह पहलू भी रहा कि ईशान किशन जितेश शर्मा और गिल से भी आगे निकल गए। ईशान एक असाधारण क्रिकेटर हैं, जिस दिन उनका बल्ला बोलता है, तो गजब ही बोलता है। किशन का सेलेक्शन बहुत ही शानदार रहा।

4. T20 World Cup 2026: भारत का SWOT एनालिसिस – ताकत, कमजोरियां, मौके और खतरे

ताकतें भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी और एक मज़बूत बॉलिंग अटैक है। शुभमन गिल को बाहर करना और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद ईशान किशन को शामिल करना, एक आक्रामक अप्रोच की ओर इशारा करता है।

भारत का मिडिल ऑर्डर चिंता का विषय बना हुआ है। कप्तान सूर्यकुमार यादव हाल के दिनों में रन नहीं बना पा रहे हैं, जबकि शिवम दुबे, तिलक वर्मा और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में संघर्ष कर रहे हैं।

टूर्नामेंट की मेजबानी करने से भारत को अपने जोशीले घरेलू दर्शकों के सामने अपना टाइटल बचाने का सुनहरा मौका मिलेगा।

सबसे बड़े खतरों में से एक सूर्यकुमार यादव का फॉर्म हो सकता है, अगर वह टूर्नामेंट के दौरान अपना बेस्ट फॉर्म वापस नहीं पा पाते हैं। 2025 में टी20 क्रिकेट में उनकी खराब परफॉर्मेंस ने चिंता बढ़ा दी है।

5. ‘मैं अभी उनसे बहुत दूर हूं’ ग्लेन मैक्सवेल से तुलना पर बोले पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर कूपर कैनोली

जारी बिग बैश लीग में पर्थ स्काॅचर्स का हिस्सा कूपर ने क्रिकेट नेक्सट के हवाले से ग्लेन मैक्सवेल के साथ तुलना पर कहा- हां, मुझे लगता है कि मैक्सी (मैक्सवेल) से तुलना को मैं स्वीकार करता हूं। लेकिन वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी है। मैं अभी उनसे बहुत दूर हूं। मैं पंजाब किंग्स के लिए पाॅजिटिव क्रिकेट खेलने और मैच जीतने के लिए उत्सुक हूं। यह एक रोमांचक टीम होने वाली है।

6. पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णप्पा गौतम ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की

पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णप्पा गौतम ने सोमवार, 21 दिसंबर को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा की। उन्होंने केएससीए (कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन) के मीडिया लाउंज में आयोजित एक ‘स्पेशल अनाउंसमेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस’ में मीडिया को अपने फैसले के बारे में बताया। इस दौरान केएससीए के प्रेसिडेंट वेंकटेश प्रसाद, वाइस प्रेसिडेंट सुजीत सोमासुंदर और सेक्रेटरी संतोष मेनन भी मौजूद थे। गौतम, 37 साल के, ने 23 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए एक वनडे मैच खेला था। उनका एकमात्र इंटरनेशनल विकेट विकेटकीपर मिनोद भानुका का था।

7. एशेज सीरीज को गंवाने के बाद क्या इस्तीफा देंगे इंग्लैंड कोच ब्रेंडन मैकुलम, यहां जाने क्या कहा

एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज का तीसरा मैच गंवाने के साथ ही इंग्लैंड ने एशेज सीरीज गंवा दी। इस हार के बाद जब इंग्लिश हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम से पूछा गया कि क्या वह इस्तीफा देंगे, तो उन्होंने कहा ‘असल में यह फैसला मेरे हाथ में नहीं है। मैं बस अपना काम करने की कोशिश करता रहूंगा, लेकिन मेरे काम के अनुसार परिणाम नहीं मिले हैं। फिलहाल, मैं असफलता से सीखूंगा और एडजस्ट करूंगा।’

8. टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम से बाहर हुए शुभमन गिल, तो रोबिन उथप्पा बोले- ‘भारतीय क्रिकेट अब…’

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए उथप्पा ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम इस समय एक अजीब जगह है, जहां अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। उनका कहना है कि गिल से उपकप्तानी छीन जा सकती थी, लेकिन टीम में उनको होना चाहिए था। आपको लगता है कि क्या हो सकता है, इसका कुछ अंदाजा लगाया जा सकता है और टीम अनाउंस हो जाती है। मैं यह नहीं कह रहा कि टीम एक बेहतरीन टीम नहीं है। यह एक बेहतरीन टीम है। यह एक शानदार टीम है, लेकिन दिल जरूर टूटते हैं और यह अच्छा नहीं लगता, और जिसने भी कभी क्रिकेट खेला है, वह जानता होगा कि शुभमन के लिए यह कैसा लगता है और जितेश के लिए यह कैसा लगता है। यह दिल तोड़ने वाला है।

আরো ताजा खबर

MI vs CSK: सेंटनर की कंधे की चोट के लिए कैसे कन्कशन सबस्टीट्यूट बने शार्दुल ठाकुर? MI के फैसले उठे सवाल

Mitchell Santner and Shardul thakur (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल सीजन के 33वें मैच में वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 103 रनों के...

24 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: फिरकी के जाल में फंसी मुंबई इंडियंस, सीएसके ने 103 रनों से दी करारी शिकस्त मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर...

IPL 2026: MI vs CSK, Match 33: मुंबई बनाम चेन्नई मैच मे बने ये रिकाॅर्ड और माइलस्टोन 

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की गाड़ी, जीत की पटरी पर लौट आई है। मैच नंबर 33 में मुंबई...

MI vs CSK, Top 10 Memes: मुंबई बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, MI vs CSK: top 10 memes (image via X) मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए आईपीएल 2026 के 33वें मैच में, चेन्नई सुपर किंग्स ने...