Skip to main content

ताजा खबर

आज होने वाली है T20 World Cup के लिए भारतीय टीम की घोषणा, जानें कब और कहा देखें लाइव प्रेस काॅन्फ्रेंस?

आज होने वाली है T20 World Cup के लिए भारतीय टीम की घोषणा, जानें कब और कहा देखें लाइव प्रेस काॅन्फ्रेंस?

Surtakumar Yadav and Ajit Agarkar (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घोषणा कर दी है कि वह आगामी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा, शनिवार 20 दिसंबर को करने वाली है। गौरतलब है कि इस बार टी20 वर्ल्ड कप को भारत श्रीलंका की सह-मेजबानी में आयोजित कर रहा है।

तो वहीं, इस टूर्नामेंट के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव और बीसीसीआई मैन्स सेलेक्शन कमिटी के प्रमुख अजीत अगरकर 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेले जाने वाले टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया में शामिल 15 नामों की घोषणा करेंगे। शनिवार को दोपहर करीब 1:30 बजे (भारतीय समयनुसार) टीम की घोषणा होने की उम्मीद है, क्योंकि अगरकर और भारतीय कप्तान मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय से मीडिया को भी संबोधित करेंगे।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर एक प्रेस काॅन्फ्रेंस भी करते हुए नजर आएंगे, जिसमें वे मीडिया के सवालों को लेंगे। हालांकि, जो लोग बीसीसीआई के हेडक्वार्टर में होने वाली इस प्रेस क्राॅन्फ्रेंस में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, वे इसका सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीम अपनी टीवी स्क्रीन पर देख पाएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से लेकर संबंधित कुछ सवाल

भारत के टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम की घोषणा कब शुरू होगी?

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा और प्रेस कॉन्फ्रेंस शनिवार, 20 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समयनुसार) से शुरू होगी।

टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा का प्रसारण कौन से टीवी चैनल करेंगे?

टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा का सीधा प्रसारण भारत में जियोस्टार नेटवर्क चैनलों पर किया जाएगा।

क्या टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा का लाइव प्रसारण होगा?

जी हां, टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा का लाइव प्रसारण उपलब्ध होगा।

टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा का लाइव प्रसारण किस प्लेटफॉर्म पर होगा?

टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा का लाइव प्रसारण JioHotstar (मोबाइल ऐप और वेबसाइट) के माध्यम से किया जाएगा।

আরো ताजा खबर

वायरल फीवर की वजह से T20 WC का पहला मैच खेलने से चूक सकते हैं जसप्रीत बुमराह: रिपोर्ट 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, वायरल फीवर की वजह से जसप्रीत बुमराह यूएसए के खिलाफ भारत के पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच में खेलने...

T20 WC में पाकिस्तान ने की जीत से शुरुआत, नीदरलैंड को पहले मुकाबले में रोमांचक तरीके से 3 विकेट से हराया 

PAK vs NED (Image Credit- Twitter X) आज 7 फरवरी, शनिवार से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। जारी 10वें सीजन का पहला मैच पाकिस्तान और...

विराट-रोहित को झटका: बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड B में किया गया डिमोट! – रिपोर्ट्स

Virat Kohli, Rohit Sharma (image via getty) रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2025-26 सीजन के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स में एक बड़ा बदलाव फाइनल कर लिया है,...

T20 World Cup 2026, IND vs USA: वानखेड़े की पिच पर होगी चौकों-छक्कों की बरसात, पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड पर डालें नजर

T20 World Cup 2026: IND vs USA (image via getty) 20-ओवर क्रिकेट की एक रोमांचक रात मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में शानदार तरीके से वापस आ रही है, क्योंकि...