Skip to main content

ताजा खबर

‘भारत को कोहली और रोहित की जरूरत बहुत ज्यादा है’ राहुल चाहर ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए किया रोको का समर्थन

‘भारत को कोहली और रोहित की जरूरत बहुत ज्यादा है’ राहुल चाहर ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए किया रोको का समर्थन

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी लेग स्पिनर राहुल चाहर ने हाल में ही क्रिकट्रैकर के साथ एक स्पेशल इंटरव्यू में विराट कोहली और रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप 2027 में खेलने को लेकर अपना पक्ष रखा है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से रोहित-कोहली के आगामी वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे हैं।

बता दें कि इस साल भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले रोहित और कोहली ने एक सप्ताह के भीतर टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेकर सभी को चौंका दिया था। इसके अलावा दोनों ने पिछले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

हालांकि, इसके बावजूद भी दोनों के प्रदर्शन में काफी निखार देखने को मिला है। हाल के महीनों में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान, रोहित और कोहली दोनों ने यह साबित कर दिया है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की जीत में योगदान देने की भूख आज भी बरकरार है।

जहां रोहित ने अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीता, वहीं कोहली ने इसी महीने की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ यही पुरस्कार अपने नाम किया। खैर, इस बीच चाहर ने भारतीय क्रिकेट के इन दिग्गज खिलाड़ियों का समर्थन करते हुए कहा कि वे वनडे विश्व कप में खेलेंगे, जिसकी सह-मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे।

राहुल चाहर की बड़ी प्रतिक्रिया

क्रिकट्रैकर के साथ एक इंटरव्यू में राहुल चाहर ने कहा- “मुझे लगता है कि जिस तरह से वे (रोहित-कोहली) खेल रहे हैं, उन्हें खेलना ही चाहिए। इसीलिए वे खेल रहे हैं। जाहिर है, उन्हें खेलना ही चाहिए। जैसा कि आप देख सकते हैं, वे किसी से कम नहीं हैं। वे रन बनाते हैं। इसलिए, हमें उनकी जरूरत है। भारत को उनकी जरूरत है, और उन्हें भारत की जरूरत नहीं है।”

खैर, अब रोहित-कोहली 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। इस सीरीज में रोहित-कोहली अपनी फाॅर्म को जारी रखना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 36: राजस्थान राॅयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के मैच नंबर 36 में राजस्थान राॅयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

24 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज आरसीबी का सामना गुजरात से जारी आईपीएल 2026 का 34वां मैच आज 24 अप्रैल को राॅयल चैलेंजर्स...

SM Trends: 24 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय खिलाड़ी व महान क्रिकेटर सचिन तेंदलुकर आज 24 अप्रैल को अपना 53वां जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस मौके पर...

बच्चों के साथ मनाया विनोद कांबली ने सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन, देखें वायरल वीडियो

Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने अपने बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर का 53वां जन्मदिन बेहद भावुक अंदाज में मनाया। उन्होंने इस खास मौके...