Skip to main content

ताजा खबर

दिल्ली के विजय हजारे ट्रॉफी के लिए प्रोविजनल स्क्वॉड में विराट कोहली और ऋषभ पंत शामिल, पढ़ें बड़ी खबर

Virat Kohli (Image credit Twitter - X)
Virat Kohli (Image credit Twitter – X)

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने गुरुवार, 11 दिसंबर को आगामी विजय हजारे ट्राॅफी के लिए दिल्ली के प्रोविजनल स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। इस टीम में विराट कोहली का नाम शामिल है। वह लगभग 15 साल बाद इस घरेलू वनडे टूर्नामेंट में खेलते दिखाई देंगे।

DDCA ने बताया कि कोहली ने 2 दिसंबर को ही अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी थी। आखिरी बार उन्होंने 2010 में सर्विसेज के खिलाफ विजय हजारे मैच खेला था और 2013 के NKP सॉल्व चैलेंजर ट्रॉफी के बाद से दिल्ली के लिए कोई लिस्ट-A मैच नहीं खेला है। इस वजह से उनकी वापसी को लेकर दिल्ली क्रिकेट फैंस में काफी उत्साह है।

वहीं ऋषभ पंत भी टीम का हिस्सा होंगे। पंत हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में भारतीय टीम के साथ थे, लेकिन उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। अब वह घरेलू क्रिकेट के जरिए ODI टीम में वापसी का रास्ता बनाने की कोशिश करेंगे।

कोहली-पंत की वापसी से दिल्ली की विजय हजारे तैयारी में नया उत्साह

DDCA के बयान के अनुसार, सेलेक्टर्स ने दिल्ली सीनियर मेंस टीम की संभावित सूची जारी की है। इसमें SMAT टीम के खिलाड़ी भी शामिल हैं। साथ ही विराट कोहली और ऋषभ पंत भी विजय हज़ारे ट्रॉफी के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे।

खैर, दिल्ली अपने अभियान की शुरुआत 24 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के खिलाफ करेगी। कोहली की मौजूदगी के कारण इस मैच में सामान्य घरेलू मैचों से कहीं अधिक दर्शकों के आने की उम्मीद है।

कोहली का हालिया फॉर्म भी उन्हें चर्चा में रखता है। उन्होंने 2025 में ODI में 13 मैचों में 651 रन बनाए, जिनमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों में ही उन्होंने 302 रन और दो शतक लगाए थे।

ऋषभ पंत भी लंबे समय बाद 50 ओवर फॉर्मेट में वापसी की तैयारी में हैं। उन्होंने आखिरी ODI मैच अगस्त 2024 में खेला था। कोहली और पंत के एक साथ घरेलू क्रिकेट खेलने से दिल्ली टीम और टूर्नामेंट दोनों में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है।

আরো ताजा खबर

WPL 2026: RCB महिला टीम की दूसरी खिताबी जीत से पहले विराट कोहली ने टीम को दिया था खास मैसेज

RCB Women (Image credit Twitter – X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) महिला टीम के लिए यादगार साबित हुआ। स्मृति मंधाना की कप्तानी में...

इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर छठी बार अंडर 19 चैंपियन बनी टीम इंडिया, सूर्यवंशी रहे फाइनल के हीरो 

England U19 vs India U19, Final (Image Credit- Twitter X) ICC Under 19 World Cup 2026, Final: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज 6 फरवरी को भारत...

T20 WC शुरू होने से पहले ही भारत को लग सकता है बड़ा झटका, ये गेंदबाज बाहर होने की कगार पर 

Team India (Image Credit- Twitter X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले ही भारतीय खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा मीडिया...

T20 WC 2026: इन 3 खिलाड़ियों के बलबूते टूर्नामेंट जीत सकती है पाकिस्तान

Pakistan T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सह-मेजबानी भारत और श्रीलंका कर रहे हैं और पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट...