
Anrich Nortje (Image Credit- Twitter X)
पिछले साल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के बाद, हाल में ही साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नाॅर्खिया की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हुई है। पिछले काफी समय से चोटिल चल रहे नाॅर्खिया भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेलते हुए नजर आए।
तो वहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने से पहले उन्होंने क्रिकेट साउथ अफ्रीका द्वारा ओयोजित घरेलू टी20 टूर्नामेंट टी20 चैलेंज में हिस्सा लिया, और 7.47 की इकाॅनमी व 21.18 की औसत से चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।
इस बीच, नाॅर्खिया ने 16 दिसंबर को आईपीएल 2026 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन के खुद को रजिस्टर कराया है। दो करोड़ के बेस प्राइस वाले 34 वर्षीय गेंदबाज को खरीदने के लिए कई टीमें बोली लगा सकती है। खैर, इस खबर में हम उन तीन कारणों के बारे में बात करेंगे, जिसकी वजह से आरसीबी इस पेसर को हर हाल में ही अपने साथ जोड़ना चाहेगी। तो आइए इन 3 कारणों को जानते हैं:
1. हेजलवुड के वर्कलोड को संभालने के लिए विदेशी पेसर की तलाश
आरसीबी ने अब जबकि लुंगी एनगिडी को रिलीज कर दिया है, तो टीम के पास जोश हेजलवुड के रिप्लेसमेंट के तौर पर कोई भी गेंदबाज नहीं है। अगर टूर्नामेंट के दौरान हेजलुवड चोटिल हो जाते हैं या फिर किसी ओर वजह से नहीं खेलते हैं, तो नाॅर्खिया उनका एकदम लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं। हेजलवुड की अनुपस्थिति में वह ना सिर्फ तेज गेंदबाजी यूनिट की अगुवाई कर सकते हैं, बल्कि डेथ ओवर्स में भी गेंदबाज कर सकते हैं।
2. विदेशी गेंदबाज के तौर पर आईपीएल अनुभव की कमी
इस बार के आईपीएल ऑक्शन में जो विदेशी गेंदबाज शामिल हैं, उन्हें आईपीएल खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है। मथीशा पाथिराना, गेराल्ड कोअत्जी व गस एटकिंसन जैसे गेंदबाज ऑक्शन में तो शामिल हैं, लेकिन इन सभी पर पहले से ही बाकी टीमों की पैनी नजर होगी। इस लिहाज से एनरिक नाॅर्खिया आरसीबी के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। नाॅर्खिया खेले गए 48 आईपीएल मैचों में कुल 61 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
3. नाॅर्खिया की पेस आरसीबी के लिए तुरुप का इक्का
आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में जो विदेशी गेंदबाज शामिल हैं, वे तेज गेंदबाजी के मामले में एनरिक नाॅर्खिया के आस-पास भी नहीं है। नाॅर्खिया लगातार 145+ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाज कर सकते हैं। नाॅर्खिया की ये यूएसपी आरसीबी के लिए खिताब बचाने के लिए एक बड़ा तुरुप का इक्का साबित हो सकती है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, Eshan Malinga हुए चोटिल
T20 World Cup 2026: 5 प्लेयर बैटल, जिनपर रहेगी फैंस की नजर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को खलेगी विराट-रोहित की कमी: अनिल कुंबले
T20 WC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप-5 क्रिकेटर, किंग कोहली इस नंबर पर मौजूद

