
Smriti Mandhana and Palash Muchhal (Image Credit- Twitter X)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बाएं हाथ की स्टाइलिस्ट बल्लेबाज व उपकप्तान स्मृति मंधाना ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि उन्होंने गायक-संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ शादी रद्द कर दी है।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते दोनों ही हल्दी सेरेमनी के दौरान स्मृति के पिता की तबियत अचानक खराब हो गई थी। इसके बाद दोनों परिवारों ने शादी को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया था। लेकिन अब स्मृति ने साफ तौर पर कह दिया है उनकी और पलाश की शादी को रद्द कर दिया गया है। स्मृति मंधाना ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी के माध्यम से दी है।
देखें स्मृति मंधाना की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशाॅट
— चिरकुट ज़िंदगी (@Chirayu_Jain26) December 7, 2025
स्मृति मंधाना ने आज 7 दिसंबर, रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा- पिछले कुछ हफ्तों से मेरे जीवन को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं और मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए खुलकर बोलना जरूरी है। मैं बहुत निजी इंसान हूँ और मैं इसे इसी तरह रखना चाहती हूँ, लेकिन मुझे यह स्पष्ट करना होगा कि शादी रद्द कर दी गई है।
मैं इस मामले को यहीं समाप्त करना चाहती हूँ और आप सभी से भी यही करने की विनती करती हूँ। मैं आपसे अनुरोध करती हूँ कि इस समय दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें और हमें अपनी गति से आगे बढ़ने का समय दें।
मेरा मानना है कि हम सभी के पीछे एक बड़ा उद्देश्य है और मेरे लिए वह उद्देश्य हमेशा अपने देश का सर्वोच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व करना रहा है। मैं उम्मीद करती हूँ कि मैं भारत के लिए यथासंभव लंबे समय तक खेलती रहूँ और ट्रॉफियाँ जीतती रहूँ और मेरा ध्यान हमेशा इसी पर रहेगा।
आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद। अब आगे बढ़ने का समय है।
SM Trends: 7 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
WPL 2026: इन 3 गेंदबाजों ने लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट
7 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
वायरल फीवर की वजह से T20 WC का पहला मैच खेलने से चूक सकते हैं जसप्रीत बुमराह: रिपोर्ट 

