Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA: साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए शुभमन गिल की भारतीय टीम में वापसी का रास्ता साफ, लेकिन…

IND vs SA: साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए शुभमन गिल की भारतीय टीम में वापसी का रास्ता साफ, लेकिन…

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम फैंस टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की वापसी का बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि गिल को कोलकाता में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान गर्दन में खिंचाव हुआ था, जिसकी वजह से उन्हें ना सिर्फ मैदान से बाहर जाना पड़ा, बल्कि वह दूसरे टेस्ट के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।

हालांकि, अब अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गिल का साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में वापसी का रास्ता लगभग साफ हो गया है, लेकिन उन्हें बस एक ही चीज से हरी झंडी मिलना बाकी है।

टी20 सीरीज में वापसी कर सकते हैं गिल

गौरतलब है कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर से होने वाली है। गिल की वापसी को लेकर अगर टाइम्स ऑफ इंडिया की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो वह मैच की तैयारी के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

गिल समय बीसीसीआई के बेंगलुरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं। गिल यहां 1 दिसंबर को पहुंचे थे, और उसके बाद रिहैब के साथ मैच फिट होने के लिए जरूरी काम पूरा करते हुए नजर आ रहे हैं। यहां पर पिछले कुछ दिनों में, गिल ने अपने दर्द की प्रतिक्रिया, गतिशीलता और सहनशक्ति का मूल्यांकन करने के लिए कई बल्लेबाजी सत्रों में भाग लिया है।

ये सत्र कथित तौर पर अच्छे रहे हैं, जिससे चिकित्सा और प्रशिक्षण कर्मचारियों को धीरे-धीरे उनका कार्यभार बढ़ाने में मदद मिली है। बल्लेबाजी के अलावा, गिल यहां पर फील्डिंग और कैचिंग प्रैक्टिस भी कर रहे हैं। लेकिन अब उनकी मुख्य प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि वह पूरी तरह से तैयार होने पर ही वापसी करें, बिना किसी और चोट के जोखिम के।

हालांकि, ये संकेत उत्साहजनक हैं, लेकिन गिल को अभी तक खेलने के लिए वापसी (आरटीपी) की मंजूरी नहीं मिली है। यह फैसला अगले 48 घंटों में होने वाले मैच-सिमुलेशन प्रैक्टिस पर निर्भर करेगा। अगर यह सत्र बिना किसी समस्या के चलता है, तो गिल को अंतिम मंजूरी मिलने की उम्मीद है और वह टीम में शामिल हो सकते हैं। वहीं, चेयरमैन ऑफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा है कि गिल का सेलेक्शन “फिटनेस के अधीन” है।

আরো ताजा खबर

LSG vs KKR, Top 10 Memes: लखनऊ बनाम कोलकाता मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, LSG vs KKR: top 10 memes (image via X) आईपीएल 2026 के 38वें मैच में, जो लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया, मुकाबला...

IPL 2026: रोमांचक सुपर ओवर मुकाबले में केकेआर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया 

Rinku Singh (Image Credit- Twitter X) लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 38वां मैच खेला गया। बता दें इस रोमांचक मुकाबले में केकेआर...

Video of the Day: मोहसिन खान का कहर, 5 विकेट लेकर KKR की बल्लेबाजी को किया ध्वस्त

Mohsin Khan (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मोहसिन खान ने अपनी घातक गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले...

IPL 2026 में ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के चलते आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने अंगकृष रघुवंशी, देखें वीडियो

Angkrish Raghuvanshi becomes first batter to get dismissed obstructing the field in IPL 2026, controversy ensues (image via JioHotstar) रविवार, 26 अप्रैल को एकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स...