Skip to main content

ताजा खबर

Ashes 2025-26: ऑस्ट्रेलिया को लगा दोहरा झटका, पैट कमिंस के बाद जोश हेजलवुड भी हुए पर्थ टेस्ट से बाहर

Ashes 2025-26: ऑस्ट्रेलिया को लगा दोहरा झटका, पैट कमिंस के बाद जोश हेजलवुड भी हुए पर्थ टेस्ट से बाहर

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X)

एशेज सीरीज 2025-26 के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। पहले हेजलवुड को हल्की समस्या थी, लेकिन अब उनकी पुष्टि हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के रूप में हुई है, जिसके कारण इस अनुभवी तेज गेंदबाज को एशेज टेस्ट सीरीज के पहले मैच से बाहर होना पड़ा है।

साथ ही बता दें कि हेजलवुड जारी शेफील्ड शील्ड क्रिकेट में विक्टोरिया के खिलाफ हल्की शिकायत की वजह से मैदान से बाहर चले गए थे। शुरुआती स्कैन में किसी गंभीर चोट का संकेत नहीं मिला था, लेकिन अगले दिन दोबारा की गई इमेजिंग में हल्की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव की पुष्टि हुई।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि शुरुआती स्कैन में कभी-कभी ऐसी चोटों को कम करके आंका जा सकता है, जिसके कारण नया कारण सामने आया है। नतीजतन, हेजलवुड को आधिकारिक तौर पर पर्थ टेस्ट से हटा दिया गया है और वे टीम के साथ यात्रा नहीं करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया को लगा दोहरा झटका

गौरतलब है कि एशेज सीरीज से पहले यह पहली बार नहीं है, जब कोई ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज इस पहले टेस्ट मैच से बाहर हुआ है। इससे पहले टीम के रेगुलर कप्तान पैट कमिंस भी पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। इसके बाद सीन एबाॅट भी पहले टेस्ट मैच से बाहर हो चुके हैं। इस बीच, जोश हेजलुवड का पहले टेस्ट मैच से बाहर होना, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।

तो वहीं, हेजलवुड की इंजरी को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के माध्यम से कहा- बुधवार को किए गए शुरुआती स्कैन में मांसपेशियों में खिंचाव की पुष्टि नहीं हुई थी, हालाँकि आज की गई अनुवर्ती इमेजिंग से चोट की पुष्टि हो गई है। शुरुआती इमेजिंग कभी-कभी कम-श्रेणी की मांसपेशियों की चोटों को कम करके आंक सकती है।

আরো ताजा खबर

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...

T20 World Cup 2026: 5 ऐसे खिलाड़ी जिन्हे टूर्नामेंट में मिलने चाहिए थे अधिक मौके

T20 World Cup 2026: Five players who deserved more opportunities (image via getty) टी20 विश्व कप 2026 में कई रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन और यादगार पल देखने को मिले, जब...

‘ये तो बस शुरुआत है’ रोहित शर्मा को उम्मीद है कि भारत व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखेगी

Team India (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले...

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 19वे एडिशन से पहले लॉन्च की नई जर्सी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो!

IPL 2026: KKR new jersey (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। इस जर्सी का डिजाइन “लाइन्स ऑफ लिगेसी”...