
Royal Challengers Bengaluru (Image Credit- Twitter/X)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल ऑक्शन के शुरुआती दौर से ही तरह-तरह की चीजें होती देखी हैं। हर सीजन में, आरसीबी सबसे आक्रामक बोली लगाने वालों में से एक रही है, जो बड़े नामों पर भारी रकम खर्च करने से नहीं डरती। 2008 में पहले सीजन से लेकर 2025 में उनकी बहुप्रतीक्षित पहली जीत तक, बेंगलुरु का नीलामी में इतिहास काफी दिलचस्प रहा है।
प्रत्येक नीलामी में आरसीबी ने किसी न किसी बड़े खिलाड़ी पर निवेश किया ही है। इनमें से, तीन बार उनकी सबसे बड़ी बोली उस विशेष सीजन की सबसे महँगी खरीद साबित हुई। आरसीबी ने इन सालों में कुछ शानदार खिलाड़ियों को अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। तो वहीं, कुछ खिलाड़ियों पर महँगी बोली लगाना उनके हित में नहीं रहा।
हर टीम ऑक्शन में अच्छे खिलाड़ियों पर निवेश कर, सीजन की असल शुरुआत के पहले, अपने दल का एक बेहतरीन ढांचा खड़ा करने की कोशिश करती है। ऑक्शन में बनाई योजनाएँ सभी खेमों की आने वाले आईपीएल से संबंधित मानसिकता और सोच को दर्शाती हैं। इसलिए, शुरुआत से ही आईपीएल के ऑक्शन को इतना महत्व दिया गया है।
रॉयल चैलेंजर्स ने अक्सर विस्फोटक बल्लेबाजी क्रम पर भारी निवेश किया है, लेकिन उसके कारण गेंदबाज़ी में नियंत्रण तथा टीम में स्थिरता की कमी नजर आई है। सबसे बड़े नाम होने के बावजूद, बहुप्रतीक्षित आईपीएल ट्रॉफी उन्हें लगभग दो दशकों बाद मिली। इस टीम का चेहरा शुरुआती दौर से ही भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली रहे हैं।
वह एक ही फ्रेंचाइजी का लगातार 18 साल तक प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं। गौरतलब है कि 18 सीजन में, फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों के वेतन और नीलामी पर कुल 1450 करोड़ खर्च किए हैं, जबकि 2025 सीजन में उन्होंने 82.25 करोड़ खर्च किए। देखिए आरसीबी द्वारा हर सीजन खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ी:
आरसीबी द्वारा खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ी हर आईपीएल ऑक्शन में
| साल | खिलाड़ियों के नाम | मूल्य |
| 2008 | जैक कैलिस | 3.8 करोड़ |
| 2009 | केविन पीटरसन | 9.8 करोड़ |
| 2010 | इयोन मोर्गन | 1.1 करोड़ |
| 2011 | सौरभ तिवारी | 7 करोड़ |
| 2012 | विनय कुमार | 5.3 करोड़ |
| 2013 | जयदेव उनादकट | 2.83 करोड़ |
| 2014 | युवराज सिंह | 14 करोड़ |
| 2015 | दिनेश कार्तिक | 10.5 करोड़ |
| 2016 | शेन वॉटसन | 9.5 करोड़ |
| 2017 | टायमल मिल्स | 12 करोड़ |
| 2018 | क्रिस वोक्स | 7.4 करोड़ |
| 2019 | शिवम दुबे | 5 करोड़ |
| 2020 | क्रिस मॉरिस | 10 करोड़ |
| 2021 | काइल जैमीसन | 15 करोड़ |
| 2022 | वनिन्दु हसरंगा | 10.75 करोड़ |
| 2023 | विल जैक्स | 3.2 करोड़ |
| 2024 | अल्ज़ारी जोसेफ | 11.50 करोड़ |
| 2025 | जोश हेजलवुड | 12.50 करोड़ |
IPL 2026: तो इस वजह से जारी नहीं हो पा रहा आईपीएल शेड्यूल, BCCI ने बताई बड़ी वजह
T20 World Cup 2026: भारत ने एकतरफा मुकाबले में नामीबिया को 93 रनों से हराया
T20 WC 2026, IND vs NAM: बैटिंग-बोलिंग में आल-राउंड प्रदर्शन के चलते हार्दिक पंड्या ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड
T20 World Cup 2026: गुप ए मैच में टाॅप पर पहुंची टीम इंडिया, नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद कुछ ऐसा है पाॅइंट्स टेबल का हाल

