Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2026 Auction: 3 अंडररेट खिलाड़ी जिनपर हो सकती है पैसों की बारिश 

IPL 2026 Auction (Image Credit- Twitter X)
IPL 2026 Auction (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2026 के आगामी ऑक्शन में टीमों में से कुछ बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है, तो कुछ छोटे खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लग सकती है। इस साल दिसंबर में आईपीएल के आगामी सीजन के लिए ऑक्शन होने की संभावना है।

इस ऑक्शन में टूर्नामेंट में शामिल 10 टीमें खुद को और मजबूत करने के लिए खिलाड़ियों की खरीद-फरोख्त करती हुई नजर आएंगी। साथ ही इस ऑक्शन में कुछ अंडररेटड खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगती हुई नजर आ सकती है। तो वहीं, इस खबर हम आपको ऐसे ही 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं:

3. मैथ्यू शाॅर्ट

Matthew Short

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू शाॅर्ट जिस भी टीम जुड़ेंगे वे उसे विविधिता प्रदान करते हुए नजर आएंगी। शाॅर्ट के पास आक्रामक बल्लेबाजी करने के अलावा स्पिन गेंदबाजी का भी कौशल है, जो किसी भी टीम के लिए सोने पर सुहागा साबित हो सकता है।

हालांकि, 29 साल के शाॅर्ट ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपए रखा था, लेकिन उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला था। हालांकि, उनका मेजर लीग क्रिकेट का गत सीजन काफी शानदार गया है, जिस वजह से उनपर आगामी आईपीएल ऑक्शन में जमकर पैसा बरस सकता है।

2. पथुम निसंका

Pathum Nissanka of Sri Lanka

श्रीलंका क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका पर भी आईपीएल के आगामी ऑक्शन में बड़ी बोली लगती हुई नजर आ सकती है। हाल में ही खत्म हुए एशिया कप 2025 में उन्होंने श्रीलंकाई टीम के लिए खेले गए 6 पारियों में 43.50 की औसत व 160.12 के स्ट्राइक रेट से कुल 261 रन बनाए थे। निसंका फिलहाल वर्ल्ड क्रिकेट के कुछ भरोसेमंद सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं।

3. जैकब डफी

Jacob Duffy

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी भी उन तीन अंडररेटड खिलाड़ियों में से एक हैं, जिनपर आईपीएल 2026 के ऑक्शन में बड़ी बोली लगती हुई नजर आ सकती है। गौरतलब है कि जैकब खेल के सबसे छोटे प्रारूप में न्यूजीलैंड के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 30 मैचों में, उन्होंने 16.93 की औसत और 7.18 की इकॉनमी रेट से 41 विकेट लिए हैं। इस साल, वह जबरदस्त फॉर्म में हैं, उन्होंने 13 टी20आई मैचों में 13.82 की औसत और 11.60 की स्ट्राइक रेट से 23 विकेट लिए हैं।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026, IND vs PAK: बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? मौसम और पिच रिपोर्ट पर डालें नजर

T20 WC 2026, IND vs PAK: weather and pitch report (image via X) एक रोमांचक मुकाबले में, भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आईसीसी इवेंट में आमने-सामने होंगे, जब रविवार,...

KSCA का सम्मान: चिन्नास्वामी स्टेडियम में राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम पर स्टैंड्स!

Anil Kumble and Rahul Dravid (image via getty) कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) ने इंडियन क्रिकेट के दो सबसे मशहूर खिलाड़ियों को सम्मान देते हुए मशहूर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के...

T20 WC 2026: ‘टेक्निकली ठीक नहीं हैं अभिषेक शर्मा, सिर्फ बॉल को स्लॉग करते हैं’ – पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर

Abhishek Sharma (image via getty) मोहम्मद आमिर ने एक आसान प्लान बताया है जिससे पाकिस्तान को रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ होने...

14 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा बरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 WC 2026: ‘हमें शायद उन रनों का पीछा करना चाहिए था’ – ऑस्ट्रेलिया की जिम्बाब्वे से हार पर मैट रेनशॉ ईएसपीएनक्रिकइन्फो के...