Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा की बतौर कप्तान वनडे क्रिकेट में तीन शानदार पारियाँ 

Rohit Sharma's 208* vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter/X)
Rohit Sharma’s 208* vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter/X)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने हर फॉर्मेट में अपनी काबिलियत के निशान भली भांति छोड़े हैं। इतने सालों से चलते आ रहे रोहित के इस करियर में उन्होंने कई बार अपने दम पर भारतीय टीम को मैच जिताए हैं। हाल ही में उन्हें भारतीय दल की एकदिवसीय कप्तानी से भी रिलीज किया गया है। अब वे टीम के लिए आने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक बतौर सलामी बल्लेबाज खेलते हुए नजर आएंगे।

रोहित ने एकदिवसीय में देश की कप्तानी करते हुए 56 मैचों में से 42 मैच अपने नाम किए और बल्ले के साथ 2506 रन 52.20 की औसत और 111.97 के स्ट्राइक रेट से बनाए। खैर, आइए नजर डालते हैं कप्तान रोहित की तीन यादगार पारियों पर:

1. 76 रन (83 गेंद) बनाम न्यूजीलैंड (चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल्स)

Rohit Sharma's 76 vs New Zealand Image Credit- Twitter/X)
Rohit Sharma’s 76 vs New Zealand Image Credit- Twitter/X)

भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल्स में न्यूजीलैंड द्वारा 252 का लक्ष्य दिया गया था। भारतीय बल्लेबाज़ी की शुरुआत करने आए सलामी बल्लेबाज, शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा। गिल और विराट दोनों के जल्द ही बाहर जाने के बाद, लक्ष्य का पीछा करने का ज़िम्मा रोहित पर था, जिन्होंने महज 11वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

रोहित मैच को खत्म करने और अपना शतक मारने की फिराक में दिखाई दे रहे थे कि तभी रचिन रवींद्र ने उनका विकेट चटकाया। परंतु भारतीय टीम की शानदार और अविश्वसनीय जीत का पूर्ण श्रेय खुद कप्तान रोहित शर्मा के 76 रनों को जाता है। इसी पारी के चलते रोहित शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार से नवाजा गया था।

2. 87 रन (101 गेंद) बनाम इंग्लैंड (2023 आईसीसी विश्व कप)

Rohit Sharma's 87 vs England Image Credit- Twitter/X)
Rohit Sharma’s 87 vs England Image Credit- Twitter/X)

भारतीय दल लखनऊ में हुए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरा। इस मैच में लाल सतह का प्रयोग किया गया जिसके कारण बल्लेबाज़ों का रन बनाना कठिन हो गया। भारतीय टीम ने एक बार फिर अपने टॉप ऑर्डर के दो बल्लेबाज गिल और विराट को जल्दी गंवा दिया। परंतु रोहित फिर भी अपने शॉट्स खेल रहे थे और भारतीय टीम के लिए बहुमूल्य रन बना रहे थे।

रोहित के 87 रनों के योगदान के चलते भारतीय दल ने पहली पारी में 229 रन बनाए जो इस सतह पर लड़ने के लिए काफी थे। जवाबी-कार्रवाई में इंग्लैंड 129 रनों के स्कोर पर सिमट गई, और भारतीय टीम ने 100 रनों से इस मैच को अपने नाम कर लिया।

3. 208 (153 गेंद) बनाम श्रीलंका 2017

Rohit Sharma's 208* vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter/X)
Rohit Sharma’s 208* vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter/X)

श्रीलंका के भारत दौरे पर 2017 के दूसरे वनडे में, विराट कोहली की जगह अंतरिम कप्तान के रूप में खेल रहे रोहित को खाता खोलने के लिए नौ गेंदों का सामना करना पड़ा। पारी के आधे पड़ाव तक, रोहित ने 68 गेंदों में केवल 52 रन बनाए थे। धीमी पर अच्छी चल रही पारी को उन्होंने एक बड़ी पारी में तब्दील किया और 115 गेंदों के पश्चात अपने शतक पर पहुँचे। यह शतक रोहित का बतौर कप्तान पहला और बल्लेबाज़ के तौर पर 16वां शतक था।

अपनी सेंचुरी पूरी करने के बाद रोहित ने तेजी से रन बनाए और कुछ ही समय में 150 का आंकड़ा पार कर लिया। पारी के अंत तक, रोहित 153 गेंदों में 208 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने भारत के कुल स्कोर के आधे से अधिक रन बनाए। यह वनडे क्रिकेट में उनका तीसरा दोहरा शतक था। भारत ने मोहाली में यह मैच 141 रनों से जीत लिया।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: ओमान की टूर्नामेंट में हार की हैट्रिक, आयरलैंड ने 96 रनों से दी करारी शिकस्त 

Ireland vs Oman (Image Credit- Twitter X) आयरलैंड और ओमान के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 22वां मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। बता...

T20 World Cup 2026: Lorcan Tucker के POTM प्रदर्शन के चलते आयरलैंड ने 96 रनों से जीता मैच 

Ireland vs Oman (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 22वां मैच आज 14 फरवरी, शनिवार को आयरलैंड और ओमान के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स...

T20 WC 2026, IND vs PAK: बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? मौसम और पिच रिपोर्ट पर डालें नजर

T20 WC 2026, IND vs PAK: weather and pitch report (image via X) एक रोमांचक मुकाबले में, भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आईसीसी इवेंट में आमने-सामने होंगे, जब रविवार,...

KSCA का सम्मान: चिन्नास्वामी स्टेडियम में राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम पर स्टैंड्स!

Anil Kumble and Rahul Dravid (image via getty) कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) ने इंडियन क्रिकेट के दो सबसे मशहूर खिलाड़ियों को सम्मान देते हुए मशहूर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के...