Skip to main content

ताजा खबर

IND vs WI: जानें पहला टेस्ट मैच कब और कहां देख पाएंगे क्रिकेट फैंस? स्ट्रीमिंग डिटेल्स व अन्य जानकारी 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X)
KL Rahul (Image Credit- Twitter X)

एशिया कप 2025 को अपने नाम करने के बाद, अब भारतीय क्रिकेट टीम दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज की मेजबानी करने वाली है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 2 अक्टूबर, गुरूवार से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

हालांकि, मुकाबले के शुरू होने से पहले क्रिकेट फैंस यह जानने को उत्सुक नजर आ रहे हैं कि आखिरी वे इस मैच को कहां पर देख सकते हैं। तो वहीं, इस खबर में हम आपको इस मैच की टीवी पर कैसे, कब और कहां, लाइव स्ट्रीम व अन्य जरूरी जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं।

फैंस यहां पर देख पाएंगे भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट मैच

गौरतलब है कि करीब 7 साल बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने के लिए आई है। इस सीरीज का पहला मैच 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में भारतीय समयनुसार सुबह 9.30 बजे शुरू होगा। जबकि टाॅस मुकाबले से आधे घंटे पहले होगा।

इस टेस्ट मैच को भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा मुकाबले की सीधी लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप व वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

बता दें कि यह शुभमन गिल की बतौर कप्तान पहली घरेलू टेस्ट सीरीज होने वाली है। इस सीरीज के दौरान गिल बल्ले से और कप्तानी से छाप छोड़ना चाहेंगे।

भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाॅड

भारत– शुभमन गिल (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), एन. जगदीसन (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

वेस्टइंडीज: रोस्टन चेस (कप्तान), जोमेल वार्रिकन (उपकप्तान), केवलन एंडरसन, एलिक अथानाजे, जॉन कैंपबेल, टेगेनारिन चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाच, जेडिया ब्लेड्स, जोहान लेने, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खारी पियरे, जेडन सील्स

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, लगाई जीत की हैट्रिक

Aiden Markram (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मैच आज 14 फरवरी, शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

T20 World Cup 2026, NZ vs SA (image via getty) दक्षिण अफ्रीका ने 14 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड...

T20 World Cup 2025: कोलंबो में कैसा है पाकिस्तान का टी20 ट्रैक रिकाॅर्ड? यहां जाने

Pakistan (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैदान एक बार फिर इस...

T20 World Cup 2026: ‘मुझे बारिश चाहिए’ भारत-पाक मुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर ने की अजीब मांग

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के R. Premadasa Stadium में होने वाले टी20 वर्ल्ड...