Skip to main content

ताजा खबर

NZ vs AUS: टिम राॅबिन्सन का शतक गया बेकार, ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को पहले टी20 में 6 विकेट से हराया

NZ vs AUS (Image Credit- Twitter X)
NZ vs AUS (Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज 1 अक्टूबर, बुधवार को माउंट माउगनुई, बे ओवल में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान टीम के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की है।

तो वहीं, न्यूजीलैंड के लिए मिडिल ऑर्डर में टिम राॅबिन्सन ने 66 गेंदों में 6 चौके व 5 छक्कों की मदद से 106* रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन उनकी ये पारी टीम को जीत दिलाने मे नाकामयाब साबित हुई।

न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहले टी20 मैच का हाल

मैच के बारे में आपको बताएं तो ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 181 रन बनाए।

हालांकि, टीम के पहले दो विकेट दो ओवर में ही गिर गए थे, लेकिन इसके बाद टिम राॅबिन्सन ने 106* रनों की कमाल की पारी खेली। उन्हें डेरिल मिचेल (34) और बेवन जैकब्स (20) से अच्छा साथ मिला। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो बेन डुवाइशिस को 2 और जोश हेजलुवड व मैथ्यू शाॅर्ट को 1-1 विकेट मिला।

मिचेल मार्श ने खेली कप्तानी पारी

इसके बाद, जब ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड से मिले 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 16.3 ओवरों में 4 विकेट खोकर बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया। कंगारू टीम के लिए सलामी बल्लेबाज व कप्तान मिचेल मार्श ने 43 गेंदों में 9 चौके व 5 छक्कों की मदद से 85 रनों की पारी खेली, और मैच को एकतरफा करने में अहम भूमिका निभाई।

इसके अलावा ट्रैविस हेड ने 31, मैथ्यू शाॅर्ट ने 29 रनों की पारी खेली। तो टिम डेविड 21* और मार्क स्टोइनिस 4* रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने 2 विकेट हासिल किए, तो जैकरी फाॅक्स व कायल जैमिंसन को 1-1 विकेट मिला।

खैर, जारी सीरीज में 1-0 से पिछड़ी चुकी न्यूजीलैंड 3 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच में वापसी करने की ओर देखेगी।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, लगाई जीत की हैट्रिक

Aiden Markram (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मैच आज 14 फरवरी, शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

T20 World Cup 2026, NZ vs SA (image via getty) दक्षिण अफ्रीका ने 14 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड...

T20 World Cup 2025: कोलंबो में कैसा है पाकिस्तान का टी20 ट्रैक रिकाॅर्ड? यहां जाने

Pakistan (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैदान एक बार फिर इस...

T20 World Cup 2026: ‘मुझे बारिश चाहिए’ भारत-पाक मुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर ने की अजीब मांग

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के R. Premadasa Stadium में होने वाले टी20 वर्ल्ड...