Skip to main content

ताजा खबर

एशिया कप फाइनल के हीरो तिलक वर्मा का हैदराबाद में हुआ जोरदार स्वागत, वायरल हुई वीडियो

Tilak Varma (Image Credit- Twitter X)
Tilak Varma (Image Credit- Twitter X)

एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी करने वाले युवा क्रिकेटर तिलक वर्मा का हैदराबाद में जोरदार स्वागत देखने को मिला है। गौरतलब है कि तिलक ने 28 सितंबर को हुए फाइनल में भारत के लिए 69* रनों की मैच विनिंग पारी दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेली थी। तिलक की इस पारी की वजह से भारत ने मुकाबले को पांच विकेट से अपने नाम कर लिया था।

तो वहीं, फाइनल में टीम इंडिया को जीत दिलाने के बाद तिलक अपने घर लौटे, लेकिन इस दौरान हैदराबाद एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत देखने को मिला। एयरपोर्ट के बाहर तिलक की एक झलक पाने को क्रिकेट फैंस बेताब नजर आए। इसके अलावा तिलक को हैदराबाद एयरपोर्ट से बाहर निकलने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उन्हें क्रिकेट फैंस ने चारों ओर से घेर रखा है।

देखें तिलक वर्मा की यह वीडियो

दूसरी ओर, आपको फाइनल मैच के बारे में जानकारी दें, तो टीम इंडिया ने मुकाबले में टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 146 रन बनाए था।

पाकिस्तान के लिए सिर्फ सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 57 रनों की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन बाकी खिलाड़ी रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने चार विकेट लेकर, पाकिस्तान को 150 रनों के भीतर रोकने में मदद की।

इसके बाद, जब भारत पाकिस्तान से मिले इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को आखिरी ओवर में पांच विकेट खोकर रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया। 22 वर्षीय तिलक ने दबाव में 69* रनों की एक मैच विनिंग पारी खेली थी। तो वहीं, इस जीत के साथ ही भारत ने एशिया कप को कुल 9वीं बार अपने नाम कर लिया।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, लगाई जीत की हैट्रिक

Aiden Markram (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मैच आज 14 फरवरी, शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

T20 World Cup 2026, NZ vs SA (image via getty) दक्षिण अफ्रीका ने 14 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड...

T20 World Cup 2025: कोलंबो में कैसा है पाकिस्तान का टी20 ट्रैक रिकाॅर्ड? यहां जाने

Pakistan (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैदान एक बार फिर इस...

T20 World Cup 2026: ‘मुझे बारिश चाहिए’ भारत-पाक मुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर ने की अजीब मांग

India vs Pakistan T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के R. Premadasa Stadium में होने वाले टी20 वर्ल्ड...