

भारत और श्रीलंका के बीच आज 26 सितंबर को जारी एशिया कप 2025 में सुपर फोर का आखिरी मुकाबला खेला गया। बता दें कि दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक सुपर ओवर मुकाबले में भारत ने जीत हासिल की है।
भारत से मिले 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, मुकाबले में श्रीलंका 202 रन ही बना पाई और मैच बराबरी पर खत्म हुआ। हालांकि, इसके बाद सुपर ओवर में अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 2 रन खर्च करते हुए 2 श्रीलंकाई खिलाड़ियों को आउट कर दिया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने हसरंगा की पहली गेंद को गैप में खेलते हुए 3 रन दौड़कर पूरे किए और मैच को अपने नाम किया।
भारत बनाम श्रीलंका सुपर फोर, मैच का हाल
मुकाबले में श्रीलंका ने टाॅस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। इसके बाद भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 202 रन बनाए।
भारत के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 31 गेंदों में 8 चौके व 2 छक्कों की मदद से 61 रनों की कमाल की पारी खेली, तो संजू सैमसन ने 39 रनों का योगदान दिया। अंत में तिलक वर्मा 49* और अक्षर पटेल 21* रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव 12, शुभमन गिल 4 और हार्दिक पांड्या सिर्फ 2 रनों का ही योगदान दे पाए।
दूसरी ओर, श्रीलंका की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना और चरिथ असलांका को 1-1 विकेट मिला।
इसके बाद, जब श्रीलंका भारत से मिले 203 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह भी 20 ओवरों में कुल 202 रन ही बना पाई और मैच बराबरी पर खत्म हुआ। मुकाबले में श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने 58 गेंदों में 7 चौके व 6 छक्कों की मदद से 107 रनों की कमाल की पारी खेली, लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला पाई।
T20 WC 2026, IND vs PAK: महामुकाबले से पहले जाने हेड टू हेड रिकार्ड्स, टी20 फॉर्मेट में रहा है भारत का दबदबा
15 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा बरें क्रिकेट जगत से
T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, लगाई जीत की हैट्रिक
T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

