

एशिया कप में आज 26 सितंबर को सुपर फोर के आखिरी मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। बता दें कि दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में श्रीलंका ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।
इसके बाद, टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा (61 रन, 31 गेंद) के बेहतरीन अर्धशतक के दम पर, श्रीलंका के सामने जीत के लिए 203 रनों का एक मजबूत लक्ष्य रखा है।
भारत बनाम श्रीलंका सुपर फोर, पहली पारी हाल
मैच की पहली पारी के बारे के आपको बताएं, तो श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असलांका ने टाॅस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। इसके बाद मैन इन ब्लू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 202 रन बनाए।
भारत के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 31 गेंदों में 8 चौके व 2 छक्कों की मदद से 61 रनों की कमाल की पारी खेली, तो तिलक वर्मा 49* और अक्षर पटेल 21* रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव 12, शुभमन गिल 4 और हार्दिक पांड्या सिर्फ 2 रनों का ही योगदान दे पाए।
दूसरी ओर, श्रीलंका की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना और चरिथ असलांका को 1-1 विकेट मिला। देखने लायक बात होगी कि क्या श्रीलंका भारत से मिले इस टारगेट को हासिल कर पाती है या नहीं?
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, चरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना, नुवान तुषारा
T20 WC 2026, IND vs PAK: महामुकाबले से पहले जाने हेड टू हेड रिकार्ड्स, टी20 फॉर्मेट में रहा है भारत का दबदबा
15 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा बरें क्रिकेट जगत से
T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, लगाई जीत की हैट्रिक
T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

