

पूर्व भारतीय क्रिकेटर व जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर मोहम्मद कैफ ने जसप्रीत बुमराह की उस पोस्ट का जबाव दिया है, जब कैफ की टिप्पणी को बुमराह ने ‘गलत’ करार दिया था। कैफ ने बुमराह की फिटनेस को लेकर एक पोस्ट शेयर की, जिसपर खुद बुमराह ने जबाव देकर सिरे से नकार दिया।
हालांकि, अब अपनी इस टिप्पणी पर बुमराह के जबाव के बाद, कैफ ने एक शांत जबाव दिया है, जिसकी क्रिकेट जगत में काफी चर्चा हो रही है। कैफ ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा- कृपया इसे एक शुभचिंतक और प्रशंसक की क्रिकेट संबंधी टिप्पणी समझें। आप भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े मैच विजेता हैं और मैं जानता हूँ कि भारतीय टीम की जर्सी पहनकर मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए क्या करना पड़ता है।
देखें मोहम्मद कैफ की यह प्रतिक्रिया
Please take this as a cricketing observation from a well-wisher and an admirer. You are Indian cricket’s biggest match-winner and I know what it takes to give it all when on field wearing India colours. https://t.co/FqJh7NgRb9
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) September 26, 2025
क्या है पूरा मामला
कैफ ने इससे पहले अपने एक ट्वीट में इस बात पर जोर दिया था कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 मैचों में पावरप्ले और डेथ ओवरों में दो-दो ओवर के दो स्पैल करने वाले बुमराह ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ऐसा करना बंद कर दिया है। 44 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने बताया कि जब बुमराह का शरीर गर्म हो जाता है, तो वे पावरप्ले में तीन ओवर फेंकते हैं। बुमराह ने इस आकलन को अच्छी तरह से नहीं लिया और जवाब दिया, “पहले भी गलत, अब भी गलत”
खैर, अब अपनी इस टिप्पणी को कैफ ने एक शुभचिंतक के तौर पर पेश कर दिया है। आशा है अब इस मामले में कोई भी अटकलें नहीं लगेंगी।
दूसरी ओर, इस समय जसप्रीत बुमराह एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक्शन में नजर आ रहे हैं। तो वहीं, आज 26 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ सुपर फोर के आखिरी मुकाबले में उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट द्वारा आराम दिया जा सकता है।
T20 WC 2026: एडेन मार्करम ने की रोहित शर्मा के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
T20 WC 2026, IND vs PAK: महामुकाबले से पहले जाने हेड टू हेड रिकार्ड्स, टी20 फॉर्मेट में रहा है भारत का दबदबा
15 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा बरें क्रिकेट जगत से
T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, लगाई जीत की हैट्रिक

