Skip to main content

ताजा खबर

जल्द ही मिलने वाला है भारत को एक और युवराज सिंह, दिग्गज खिलाड़ी खुद दे रहा है ट्रेनिंग, देखें फोटो

Yuvraj Singh (Image Credit- Twitter X)
Yuvraj Singh (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत ही जल्द एक और युवराज सिंह मिलने वाला है। बता दें कि पूर्व दिग्गज क्रिकेटर व ऑलराउंडर युवराज सिंह खुद इस खिलाड़ी के साथ ट्रेनिंग में समय बिताते हुए नजर आए हैं।

इसको लेकर पंजाब किंग्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक फोटो भी शेयर की है, जो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही इस फोटो पर फैंस तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं व कह रहे हैं कि टीम इंडिया बहुत ही जल्द एक और युवराज सिंह मिलने वाला है।

इस खिलाड़ी को कर रहे हैं ट्रेन युवराज सिंह

गौरतलब है कि इस समय भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल व युवा विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के खेल को निखारने में युवराज ने अहम भूमिका निभाई है। तो वहीं, अब युवराज सिंह दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले व आईपीएल में पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या को ट्रेन करते हुए दिखे हैं। इसको लेकर पंजाब किंग्स ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट भी शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- लर्निंग फ्राॅम द ओजी युवराज सिंह

देखें पंजाब किंग्स की ये सोशल मीडिया पोस्ट

गौरतलब है कि पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में शानदार खेल दिखाने से पहले दिल्ली प्रीमियर लीग के एक सीजन में प्रियांश आर्या ने 6 गेंद पर 6 छक्के लगाकर सुर्खियां बटोरी थी। तो वहीं, आईपीएल 2025 के ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने इस खिलाड़ी को 3.8 करोड़ रुपए देकर अपने साथ जोड़ा था।

टीम के लिए पिछले सीजन प्रियांश ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 43 गेंदों में शतक जड़ दिया था। साथ ही पूरे सीजन उन्होंने 179.24 के शानदार स्ट्राइक रेट से कुल 475 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन की वजह से पंजाब किंग्स आईपीएल प्लेऑफ में आसानी से जगह बनाने में सफल रही थी।

तो वहीं, कुछ ऐसा ही प्रदर्शन प्रियांश आर्या आईपीएल के आगामी सीजन में पंजाब के लिए करना चाहेंगे। हालांकि, आगामी सीजन से पहले उनका युवराज सिंह के साथ समय बिताना, निश्चित रूप से आर्या के खेल को निखारने का काम करेगा।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: एडेन मार्करम ने की रोहित शर्मा के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

T20 World Cup 2026: Aiden Markram (image via getty) साउथ अफ्रीका के कैप्टन एडेन मार्करम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 19 गेंदों पर जबरदस्त...

T20 WC 2026, IND vs PAK: महामुकाबले से पहले जाने हेड टू हेड रिकार्ड्स, टी20 फॉर्मेट में रहा है भारत का दबदबा

T20 WC 2026, IND vs PAK (image via getty) भारत रविवार को कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-स्टेज मैच में अपने चिर-विरोधी पाकिस्तान से भिड़ेगा। दोनों टीमों के बीच...

15 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा बरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 WC 2026: आज (15 फरवरी) भारत वर्ल्ड कप के 27वें मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत 15 फरवरी को कोलंबो के आर....

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, लगाई जीत की हैट्रिक

Aiden Markram (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मैच आज 14 फरवरी, शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...