Skip to main content

ताजा खबर

दलीप ट्राॅफी फाइनल: रजत पाटीदार और यश राठौर के शतक के दम पर सेंट्रल जोन ने साउथ जोन पर बनाई मजबूत बढ़त

Rajat Patidar (Image Credit- Twitter X)
Rajat Patidar (Image Credit- Twitter X)

जारी दलीप ट्राॅफी 2025 का फाइनल मैच 11 सितंबर से बीसीसीआई के बेंगुलरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान पर खेला जा रहा है। तो वहीं, आज दूसरे दिन का खेल समाप्त हुआ। दूसरे दिन के खेल के बाद, सेंट्रल जोन ने साउथ जोन के खिलाफ मजबूत पकड़ बना ली है।

खेल के दूसरे दिन सेंट्रल जोन की ओर से रजत पाटीदार ने कप्तानी पारी खेलते हुए 115 गेंदों में 12 चौके व 2 छक्कों की मदद से 101 रनों की बेहतरीन पारी खेली, तो दिन की समाप्ति होने तक यश राठौर ने शतक जड़कर, टीम की खुशी दोगुनी कर दी। दूसरे दिन के स्टंप के समय सेंट्रल जोन ने 104 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद, पांच विकेट के नुकसान पर कुल 384 रन बना लिए हैं।

क्रीज पर इस समय यश राठौर 137* और सारांश जैन 47* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे पहले टीम के लिए सलामी बल्लेबाज दानिश मालेवर ने 53 रनों की शानदार पारी खेली, तो अक्षय वाडकर ने 22 रनों का योगदान दिया। दूसरे दिन की समाप्ति पर सेंट्रल जोन ने साउथ जोन पर कुल 235 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

साउथ जोन का बल्लेबाजी में फ्लाॅप प्रदर्शन

इससे पहले टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली साउथ जोन का बल्लेबाजी में फ्लाॅप प्रदर्शन देखने को मिला। पहली पारी में टीम के लिए सिर्फ तनमय अग्रवाल ने 31 रनों की बेस्ट पारी खेली। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया। मोहित काले 9, एस रविचंद्रन 1, रिकी भुई 15 और कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन 4 रन बनाकर सस्ते में आउट हुए।

दूसरी ओर, सेंट्रल जोन की ओर से पहली पारी में कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। अनुभवी स्पिनर कुमार कार्तिकेय ने 4 विकेट हासिल किए, तो सारांश जैन ने 5 विकेट हासिल किए, और साउथ जोन को सिर्फ 149 रनों पर समेट दिया।

तो वहीं, अब अगर साउथ जोन को मुकाबले में वापसी करनी है, तो उसके गेंदबाजों को खेल के तीसरे दिन कमाल की गेंदबाजी करनी होगी। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद, सेंट्रल जोन ने मैच पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई, कंगारूओं पर मंडराया बाहर होने का खतरा

Australia vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी के 30वें मुकाबले में श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...

T20 World Cup 2026: पथुम निसंका ने शतकीय पारी के दम पर जीता श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का POTM अवाॅर्ड

Pathum Nissanka (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच आज 16 फरवरी, सोमवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में...

Ranji Trophy 2025-26: पारस डोगरा, वसीम जाफर के बाद रणजी में 10,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Wasim Jaffer (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के इतिहास...

IPL 2026 की तैयारियों के लिए 10वीं के CBSE एग्जाम को छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi (Image credit Twitter – X) बिहार के होनहार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल न...