Skip to main content

ताजा खबर

ऐतिहासिक! विमेंस वर्ल्ड कप के लिए अंपायर्स-रेफरी का ऐलान, पहली बार सिर्फ महिलाओं को किया गया शामिल 

Women’s World Cup 2025 (Image Credit- Twitter X)
Women’s World Cup 2025 (Image Credit- Twitter X)

इस महीने के अंत में शुरू होने वाले आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। बता दें कि आज 11 सितंबर को आईसीसी ने टूर्नामेंट के लिए 18 मैच ऑफिशिएल्स की घोषणा कर दी है। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात है कि इन सभी ऑफिशिएल्स सभी महिलाएं हैं। इस बार पुरुष मैच ऑफिशिएल्स को शामिल नहीं किया है।

18 मैच ऑफिशिएल्स में 14 विमेन अंपायर व 4 विमेन रेफरी शामिल है। बता दें कि इससे पहले 2022 में खेले गए काॅमनवेल्थ गेम्स के दौरान सभी मैच ऑफिशिएल्स विमेन थे। लेकिन महिला वर्ल्ड कप के 52 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब पूरे टूर्नामेंट के लिए सभी मैच ऑफिशिएल्स में सिर्फ महिलाओं को शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि आगामी विमेंस वर्ल्ड कप की शुरुआत 30 सितंबर से हो रही है। पहला मैच सह-मेजबान भारत और श्रीलंका के बीच, गुवाहटी में खेला जाएगा।

विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के लिए अंपायर्स

क्लेयर पोलोसेक, जैकलिन विलियम्स, सू रेडफर्न, लाॅरेन एजनबैग, किम काॅटन, इलाॅयिस श्रीडन, कैंडेस ला बोर्डे, सारा दंबनेवाना, शतिरा जाकिर जेसी, केरिन क्लास्टे, एन जननी, निमानी परेरा, वृंदा राठी, गायत्री वेणुगोपालन।

विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के लिए मैच रेफरी

ट्रूडी एंडरसन, शैन्ड्रे फिर्ट्स, जीएस लक्ष्मी और मिशेल परेरा।

दूसरी ओर, विमेंस वर्ल्ड कप के लिए मैच ऑफिशिएल्स में सिर्फ महिलाओं को शामिल करने को लेकर, आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने कहा- यह महिला क्रिकेट के सफर में एक निर्णायक क्षण है, और हमें उम्मीद है कि यह खेल के सभी पहलुओं में कई और नई कहानियों का मार्ग प्रशस्त करेगा। मैच अधिकारियों के एक पूर्ण महिला पैनल का शामिल होना न केवल एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि क्रिकेट में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए आईसीसी की अटूट प्रतिबद्धता का एक सशक्त प्रतिबिंब भी है।

“यह विकास प्रतीकात्मक मूल्य से कहीं आगे जाता है। यह दृश्यता, अवसर और सार्थक रोल मॉडल के निर्माण के बारे में है जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित कर सकें। वैश्विक मंच पर अंपायरिंग में उत्कृष्टता को उजागर करके, हमारा उद्देश्य आकांक्षाओं को जगाना और इस बात को पुष्ट करना है कि क्रिकेट में नेतृत्व और प्रभाव का कोई लिंग नहीं होता।”

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई, कंगारूओं पर मंडराया बाहर होने का खतरा

Australia vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी के 30वें मुकाबले में श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...

T20 World Cup 2026: पथुम निसंका ने शतकीय पारी के दम पर जीता श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का POTM अवाॅर्ड

Pathum Nissanka (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच आज 16 फरवरी, सोमवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में...

Ranji Trophy 2025-26: पारस डोगरा, वसीम जाफर के बाद रणजी में 10,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Wasim Jaffer (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के इतिहास...

IPL 2026 की तैयारियों के लिए 10वीं के CBSE एग्जाम को छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi (Image credit Twitter – X) बिहार के होनहार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल न...