Skip to main content

ताजा खबर

Asia Cup 2025: भारत के खिलाफ सिर्फ 57 रनों पर सिमटी यूएई की पारी, कुलदीप ने गेंद से बरपाया कहर

IND vs UAE (Image Credit- Twitter X)
IND vs UAE (Image Credit- Twitter X)

जारी एशिया कप 2025 में स्पिनर कुलदीप यादव की कमाल की गेंदबाजी के सामने, यूएई की पारी भारतीय टीम के खिलाफ सिर्फ 57 रनों पर सिमट गई है। गौरतलब है कि टूर्नामेंट का दूसरा मैच आज 10 सितंबर, बुधवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो भारतीय गेंदबाजों ने सही साबित कर दिखाया। हालांकि, मैच में यूएई की शुरुआत शानदार रही। टीम ने पहले तीन ओवरों में तेज शुरुआत की।

लेकिन, इसके बाद जब जसप्रीत बुमराह ने आलीशान शरफू को चौथे ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड किया, तो उसके बाद तो मानों विकेट्स की झड़ी सी लग गई। टीम के बाकी 9 विकेट सिर्फ 31 रनों के भीतर ही गिर गए।

कुलदीप यादव ने झटके चार विकेट

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने कुलदीप को यूएई की पारी का 7वां ओवर करने बुलाया और उन्होंने इस ओवरों में सिर्फ चार सिंगल दिए। इसके बाद उन्होंने पारी के 9वें और अपने दूसरे ओवर में गेंद से कहर बरपाया।

ओवर की पहली चौथी व आखिरी गेंद पर कुलदीप ने विकेट हासिल किए, और यूएई की बल्लेबाजी को बैकफुट पर धकेल दिया। यूएई की टीम टीम इंडिया की शानदार स्पिन गेंदबाजी के सामने पूरे ओवर बल्लेबाजी भी नहीं कर सकी। पूरी टीम 13.1 ओवरों में सिर्फ 57 रनों पर सिमट गई।

कुलदीप के अलावा भारत की ओर शिवम दुबे को 3, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल व वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला। तो यूएई की ओर से आलीशान शरफू ने 22 तो कप्तान मुहम्मद वसीम ने 19 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा बाकी ओर कोई खिलाड़ी दोहरे अंक के स्कोर में नहीं पहुंच पाया।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि यूएई को 57 रनों पर समेटने के बाद, टीम इंडिया इस टारगेट को कितनी जल्दी हासिल कर पाती है?

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई, कंगारूओं पर मंडराया बाहर होने का खतरा

Australia vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी के 30वें मुकाबले में श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...

T20 World Cup 2026: पथुम निसंका ने शतकीय पारी के दम पर जीता श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का POTM अवाॅर्ड

Pathum Nissanka (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच आज 16 फरवरी, सोमवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में...

Ranji Trophy 2025-26: पारस डोगरा, वसीम जाफर के बाद रणजी में 10,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Wasim Jaffer (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के इतिहास...

IPL 2026 की तैयारियों के लिए 10वीं के CBSE एग्जाम को छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi (Image credit Twitter – X) बिहार के होनहार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल न...