Skip to main content

ताजा खबर

पूर्व साउथ अफ्रीकी का बड़ा बयान, कहा ‘रोहित-कोहली को 2027 वर्ल्ड कप खेलने के लिए काफी क्रिकेट खेलना होगा’ 

Virat Kohli and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली व रोहित शर्मा को लेकर, इन दिनों क्रिकेट गलियारों में काफी चर्चा देखने को मिल रही है। टी20 इंटरनेशनल के बाद, दोनों ने लगभग एक हफ्ते के अंदर ही टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायर होने का फैसला कर लिया था।

हालांकि, रोहित व कोहली इस समय वनडे क्रिकेट में एक्टिव हैं और इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बात ने काफी जोर पकड़ा है कि रोहित-कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान, इंटरनेशनल क्रिकेट को पूरी तरह से अलविदा कह सकते हैं।

इस बीच, साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी डेरिल कुलीनन ने बड़ा बयान दिया है। डेरिल का कहना है कि दोनों को आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 खेलने के लिए काफी क्रिकेट खेलना होगा।

रोहित-कोहली को लेकर डेरिल कुलीनन ने रखा अपना पक्ष

बता दें कि हाल में ही हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में पूर्व क्रिकेटर ने कहा- “खैर, मुझे लगता है कि क्षमता और अनुभव के दृष्टिकोण से, वे (रोहित-कोहली) खेल सकते हैं, मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई संदेह है, लेकिन उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मैदान पर काफी क्रिकेट खेलना होगा। अगर मैं कोच या चयनकर्ताओं का संयोजक होता, क्योंकि आप कितने भी अच्छे क्यों न हों, यह सोचकर कि आप बस कुछ मैच खेल सकते हैं या कुछ मैच चुन सकते हैं, घंटों मेहनत नहीं कर सकते और फिर कदम बढ़ाकर यह सोच सकते हैं कि आप अच्छा प्रदर्शन करने जा रहे हैं, नहीं, यह उस तरह से काम नहीं करता।”

साथ ही बता दें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को क्रिकेट में एक्टिव रखने के लिए, बीसीसीआई की मैन्स सेलेक्शन कमिटी दोनों को आगामी घरेलू 50 ओवर टूर्नामेंट विजय हजारे खेलने के लिए भी कह सकती है। आगामी वर्ल्ड कप तक रोहित 40 के और कोहली 39 साल के हो जाएंगे। ऐसे में ज्यादा क्रिकेट ना खेलकर, खुद को फिट रखना दोनों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

আরো ताजा खबर

17 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई पथुम निसांका की 52 गेंदों...

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड के स्क्वॉड में हुई Cole McConchie की एंट्री! लेंगे माइकल ब्रेसवेल की जगह

T20 WC 2026: Cole McConchie (image via getty) कोल मैककॉन्ची को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड की टीम में माइकल ब्रेसवेल की जगह लेने की ऑफिशियल...

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई, कंगारूओं पर मंडराया बाहर होने का खतरा

Australia vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी के 30वें मुकाबले में श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...

T20 World Cup 2026: पथुम निसंका ने शतकीय पारी के दम पर जीता श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का POTM अवाॅर्ड

Pathum Nissanka (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच आज 16 फरवरी, सोमवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में...