Skip to main content

ताजा खबर

‘पर्सनल फायदे’ थप्पड़ कांड की वीडियो रिलीज करने पर ललित मोदी पर जमकर भड़के हरभजन सिंह, जानें और क्या कहा

‘पर्सनल फायदे’ थप्पड़ कांड की वीडियो रिलीज करने पर ललित मोदी पर जमकर भड़के हरभजन सिंह, जानें और क्या कहा

Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के पहले सीजन के दौरान की एक वीडियो को जारी करने के बाद, पूर्व चेयरमैन ललित मोदी एक बार फिर से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। हरभजन सिंह-श्रीसंत थप्पड़ कांड को जहां लोग भूल गए थे, लेकिन ललित मोदी ने हाल में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क के ‘Beyond 23’ पाॅडकास्ट पर बात करते हुए इस वीडियो को पब्लिक डोमेन में ला दिया है।

तो वहीं, यह वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और अब हर जगह इस बात को लेकर चर्चा हो रही है। इस विवाद को लेकर हाल में ही श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने ललित मोदी और माइकल क्लार्क को खूब-खरी खोटी सुनाई थीं।

तो वहीं, अब इसी क्रम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। हरभजन ने कहा है कि ललित मोदी ने यह वीडियो निजी फायदे के लिए रिलीज करवाई है।

हरभजन सिंह ने लगाई ललित मोदी की क्लास

बता दें कि थप्पड़ कांड की वीडियो के रिलीज होने के बाद, हरभजन सिंह ने इन्सटैंट बाॅलीवुड पर कहा- जिस तरह से वीडियो लीक हुआ है, वह गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। हो सकता है कि इसके पीछे उनका (ललित मोदी) कोई निजी स्वार्थ हो।

18 साल पहले जो हुआ था, लोग उसे भूल गए हैं, और वे लोगों को उसकी याद दिला रहे हैं। जो कुछ भी हुआ, उसके लिए मुझे बहुत बुरा लग रहा है। हम खेल रहे थे और सब के मन में कुछ न कुछ चल रहा था। गलतियाँ हुईं और हमें इस पर शर्म आती है।

हरभजन सिंह ने आगे वायरल वीडियो को लेकर कहा- हाँ, वीडियो वायरल हो गया है। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी और मैंने कई बार कहा है कि मुझसे गलती हुई है। इंसान गलतियाँ करते हैं और मुझसे भी एक गलती हुई। मैंने भगवान गणेश से प्रार्थना की है कि अगर मैं फिर से कोई गलती करूँ तो मुझे माफ कर दें। गलतियाँ हो जाती हैं।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 17 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मोहम्मद शमी ने एक ऐसा प्रदर्शन किया, जिस पर बोर्ड ऑफ कंट्रोल फ़ॉर क्रिकेट इन इंडिया की सिलेक्शन कमिटी भी ध्यान देगी। उन्होंने पेस...

17 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. T20 WC 2026, NZ vs CAN: न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से दी शिकस्त, सुपर 8 के लिए किया क्वालीफाई न्यूजीलैंड ने...

NZ vs CAN: ग्लेन फिलिप्स को उनकी 76* की जबरदस्त पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

NZ vs CAN, T20 WC 2026: Glenn Philips (image via getty) युवराज समरा की सेंचुरी बेकार गई और न्यूजीलैंड ने चेन्नई में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में कनाडा...

IND vs NED: बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी अहमदाबाद की पिच, मौसम और पिच रिपोर्ट पर डालें एक नजर

IND vs NED, T20 WC 2026: Pitch and weather report (image via getty) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर 36 में भारत का सामना नीदरलैंड से अहमदाबाद के...